{"_id":"6653c304e690fe4d7402c694","slug":"gorakhpur-news-traffic-started-on-footbridge-at-midnight-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-571055-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आधी रात में शुरू हो गया फुटब्रिज पर आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आधी रात में शुरू हो गया फुटब्रिज पर आवागमन
विज्ञापन
गोरखपुर। स्टेशन के पूर्वी फुटब्रिज को रविवार की आधी रात के बाद आवागमन के लिए खोल दिया गया। इसकी मरम्मत के लिए चल रहा काम लगभग पूरा हो गया है। इस कार्य के चलते शनिवार व रविवार को इस ब्रिज पर प्लेटफाॅर्म संख्या सात के सामने बैरिकेडिंग की गई थी।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओवरब्रिज का लाइन नंबर-10 के सामने स्थित पिलर करीब तीन साल पहले मालगाड़ी का फाटक टकराने से क्षतिग्रस्त हो गया था। जरूरी मरम्मत तभी करा दी गई थी, लेकिन इस फुटब्रिज पर लोड अधिक होने के चलते इसके क्षतिग्रस्त पिलर को बदलने का निर्णय लिया गया था।
19 मई से 30 मई तक पिलर के बगल वाली लाइन का ब्लॉक लिया गया था। इस लाइन से अधिकतर मालगाड़ी गुजरती है। 25 व 26 मई को फुटब्रिज को प्लेटफाॅर्म संख्या सात के सामने ब्लॉक किया गया था। इस वजह से एक नंबर से नौ नंबर प्लेटफाॅर्म पर आवागमन बाधित हो गया था। यात्री एक से छह तक और आठ-नौ पर आ जा रहे थे। सारा बोझ पश्चिमी फुटब्रिज पर था। मरम्मत का कार्य रविवार दोपहर तक खत्म हो गया। फिर भी एहतियात के तौर पर रात 12 बजे तक इस पर आवागमन रोका गया था। इसके बाद बैरिकेडिंग हटा दी गई।