{"_id":"68b20a58c8f1e14df60f148f","slug":"gorakhpur-news-traffic-should-not-be-disrupted-due-to-drain-construction-complete-the-work-soon-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1053282-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नाला निर्माण से बाधित न हो यातायात, जल्द पूरा करें कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नाला निर्माण से बाधित न हो यातायात, जल्द पूरा करें कार्य
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने छात्रसंघ चौराहे पर निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण कर दिए निर्देश
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को छात्रसंघ चौराहे पर नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के कारण यातायात व्यवस्था बाधित नहीं होने पाए। निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर दूसरी लेन का कार्य शुरू किया जाए।
नगर आयुक्त ने अवर अभियंता अवनीश भारती को निर्देशित किया कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। नाले का लेवल जांच कर ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाए ताकि जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो। नगर आयुक्त ने वीसी बंगले के पास नाले के लेआउट पर भी चर्चा की और अधिकारियों को चेतावनी दी कि नालों के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करें। इस अवसर पर मुख्य अभियंता अमित शर्मा, स्थानीय पार्षद अजय राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इसके बाद नगर आयुक्त ने महेवा में निर्माणाधीन जोनल ऑफिस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कार्यालय परिसर में खोदाई का कार्य जारी था। नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता अशोक भाटी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने ट्रांसपोर्टनगर में निर्माणाधीन नाले का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नाले को पूरी तरह स्लैब से ढकने और पोकलेन मशीन लगाकर उसकी सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।