फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Traders raised the issue of jam in DM's meeting

Gorakhpur News: व्यापारियों ने डीएम की बैठक में उठाया जाम का मुद्दा

Wed, 20 Aug 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Traders raised the issue of jam in DM's meeting
कलक्ट्रेट सभागार में हुई व्यापार बंधु की मासिक बैठक
विज्ञापन


गोरखपुर। जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधु की मासिक बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने डीएम के सामने जाम समेत कई प्रमुख मुद्दे उठाए।

व्यापारियों ने जनपद के विभिन्न व्यापारिक स्थलों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से अवगत कराया। विद्युत विभाग से संबंधित गलत बिल रीडिंग एवं अन्य समस्याएं बताई। गोलघर में विभिन्न स्थानों पर कूड़ा डस्टबिन लगाने की भी मांग की। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी विभाग प्रत्येक बैठक में व्यापारियों की ओर से बताई गई समस्याओं के निस्तारण की अनुपालन आख्या के साथ ही उपस्थित हों। बैठक में नोडल अधिकारी ही प्रतिभाग करें। डीएम ने जनपद में सभी व्यापारिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, फॉगिंग, शौचालय एवं मूत्रालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ व्यापारिक स्थलों व उनसे जुड़ी सड़कों एवं गलियों को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एसएसपी राज करन नैय्यर, अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, लीड बैंक अधिकारी, मनोज कुमार श्रीवास्तव समेत सभी विभागीय अधिकारियों के साथ व्यापारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed