{"_id":"68b758f62dffcd7f2c042208","slug":"gorakhpur-news-traders-accused-history-sheeter-of-collecting-goonda-tax-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1057670-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: व्यापारियों ने हिस्ट्रीशीटर पर लगाया गुंडा टैक्स वसूलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: व्यापारियों ने हिस्ट्रीशीटर पर लगाया गुंडा टैक्स वसूलने का आरोप
विज्ञापन
गोला थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस से की कार्रवाई की मांग
गोला। कस्बा स्थित चंद चौराहे के उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के व्यापारियों ने मंगलवार को थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष को पत्रक सौंपा। इसमें एक हिस्ट्रीशीटर पर दुकानदारों से गुंडा टैक्स वसूलने और विरोध करने पर गाली व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। व्यापारियों ने चौराहे पर 24 घंटे पुलिस पिकेट लगाने की भी मांग की।
व्यापारियों ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि चंद चौराहे पर संजय गुप्ता की मां विंध्यवासिनी ऑटोमोबाइल्स के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह एक हिस्ट्रीशीटर वहां से चार लीटर मोबिल ले गया। आरोप है कि रुपये मांगने पर उसने खुद को दुकानदारों से गुंडा टैक्स वसूलने वाला बताते हुए गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। व्यापारियों का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर अक्सर दुकानदारों को परेशान करता है और सामान लेने के बाद भुगतान नहीं करता। पहले व्यापारी मामले को नजरअंदाज करते रहे लेकिन अब उसकी गतिविधियां लगातार बढ़ गई हैं, जिससे व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
इस संबंध में सीओ दरवेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। पत्रक सौंपने वालों में अध्यक्ष राजकुमार (राजू), विक्की चौरसिया, अभय साहू, विकास जायसवाल, संजय गुप्ता, चंद्रभान वर्मा समेत कई व्यापारी शामिल रहे।