{"_id":"672fc2a23e1e91adfe0e9e84","slug":"gorakhpur-news-took-loan-from-three-apps-hatched-murder-conspiracy-to-avoid-blackmailing-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-742235-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन एप से लिया था लोन, ब्लैकमेलिंग से बचने के लिए रची हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन एप से लिया था लोन, ब्लैकमेलिंग से बचने के लिए रची हत्या की साजिश
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रेम विवाह कर पत्नी का शौक पूरा करने के लिए मोबाइल के जानकार मो. सैफ ने तीन अलग-अलग कंपनियों के लोन एप डाउनलोड कर काफी रुपये कर्ज लिए थे। इधर, ऑनलाइन लोन देने वाली कंपनी उसको जल्द रकम जमा करने के लिए धमकी देते थे। उसको ब्लैकमेल भी करना शुरू कर दिया था। उसके दोस्तों और रिश्तेदारों के पास भी उसकी अश्लील फोटो भेजी जा रही थी। मो. सैफ का कहना है कि मुझे लगा कि अनिल की चेन बेचकर वह अपना कर्जा चुकता कर देगा और ब्लैकमेलिंग से छुटकारा मिल जाएगा। इसलिए हत्या की साजिश रची।
मो. सैफ ने बताया कि अनिल की हत्या करने के लिए तीन चाकू खरीदे थे। घटना वाले दिन ही दो चाकू जल्दबाजी में गिर गए थे। पांच नवंबर को बीयर पिलाने के नाम पर उसे कोतवाली इलाके में आर्य नगर स्थित एक बार में ले गया। वहां पर आठ बीयर की केन मंगाई गई थी। बार का पैसा भी अनिल ने ही अपने मोबाइल एप के जरिए दिया। फिर रात के समय सड़क पर सन्नाटा होने तक उसे झूठ बोलकर बाइक पर बैठाकर इधर-उधर घुमाता रहा। एक बजे उसके घर की गली में ले जाकर चाकू से गला रेतकर गले से मोटी चेन खींचकर उसे नाले में धकेल कर भाग गया। थोड़ी देर बाद घटना स्थल पर मैं फिर गया। नाले में घुसकर पहले चाकू खोजा, फिर अनिल के हाथ से अंगूठी निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
दूसरे समुदाय की लड़की से की शादी, घरवालों ने निकाला
मो. सैफ जटेपुर उत्तरी में माता-पिता के साथ रहता था। वर्ष 2021 में मोहल्ले में ही दूसरे समुदाय की लड़की से उसने भागकर शादी कर ली। इसको लेकर खूब बवाल हुआ। सैफ को परिजनों ने घर से निकाल दिया। इसके बाद वह पत्नी के साथ मानबेला में प्रधानमंत्री आवास में किराए का कमरा लेकर रहने लगा। बरगदवां में वह एक मोबाइल की कंपनी में प्रमोटर के रूप काम करता था, उसे सैलरी 18 हजार रुपये मिलती थी।
विज्ञापन
10 हजार भरता था किस्त
मो. सैफ का एक डेढ़ साल का बेटा भी है। घर के लिए वॉशिंग मशीन से लगाए कई सामान किस्त पर ले लिए थे। हाल ही में उसने किस्त पर दो मोबाइल 47 हजार और 37 हजार का खरीदा था। मंहगा वाला मोबाइल पत्नी को गिफ्ट दिया था और 37 हजार वाला मोबाइल खुद इस्तेमाल कर रहा था। उसके क्रेडिट कार्ड पर भी 65 हजार रुपये का बकाया था। 18 हजार सैलरी में वह करीब 10 हजार रुपये किस्त भर रहा था। समय पर किस्त न भरपाने के कारण बकाया कई गुना बढ़ गया था। उसके घर के आस-पास के लोगों का कहना है कि पत्नी को दिखावे के लिए वह क्षमता से अधिक खर्च कर रहा था। इसका एक कारण यह भी था कि वह पत्नी पर शक भी करता था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
व्यापारी की मां बोलीं- सीने पर मारनी चाहिए थी गोली
मो. सैफ के पकड़े जाने के बाद व्यापारी अनिल गुप्ता की मां और पत्नी संतुष्ट नहीं थीं। व्यापारी की मां ने कहा कि उनके बेटे को मारने वाले के सीने में गोली मारनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि वह जेल जाकर फिर छूट जाएगा। बाहर निकलकर हमलोगों को भी हमला कर सकता है। जिस तरह मेरे बेटे को उसने मारा उसका अंजाम भी वही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उसके साथ और भी लोग हैं, इसका पता पुलिस को लगाना चाहिए।