{"_id":"66fdec51c3b6bc6c680362e6","slug":"gorakhpur-news-to-get-rid-of-the-girl-the-neighbor-killed-her-by-hitting-her-with-a-brick-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-704336-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवती से पीछा छुड़ाने के लिए पड़ोसी ने ईंट से कूचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवती से पीछा छुड़ाने के लिए पड़ोसी ने ईंट से कूचकर मार डाला
विज्ञापन
बेलीपार (गोरखपुर)। एक गांव की रहने वाली युवती की हत्या उसके ही गांव के पड़ोसी ऑटो चालक नारायण ने की थी। दोनों एक ही समय पर घर से अलग-अलग निकले थे। कुछ दूरी पर स्थित बंधे पर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। आरोपी युवती से पीछा छुड़ाना चाहता था। इसलिए उसके सिर पर ईंट से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद जिला अस्पताल में छोड़कर साथी वार्ड ब्वाॅय से सूचना दिलवाया कि युवती दुर्घटना में घायल हो गई है। पिता ने तहरीर देकर आरोपी पर आशंका जताई थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने राज उगला।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को बेलीपार क्षेत्र की एक युवती की मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूछताछ में घर वालों ने बताया कि उन्हें सदर अस्पताल से एक वार्ड ब्वाय से सूचना मिली थी कि उनकी पुत्री गंभीर हाल में अस्पताल में भर्ती है। पूछताछ में वार्ड ब्वाॅय ने बताया कि एक ऑटो चालक अस्पताल में लाकर छोड़ गया था। युवती के भाई को वह पहचानता है, इसलिए सूचना दे दी।
देर शाम युवती के पिता ने तहरीर देकर गांव के एक युवक पर हत्या की आशंका जताई। हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ की गई तो पहले उसने बताया कि वह युवती को शास्त्री चौराहे पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में नीचे पड़ा देख अस्पताल पहुंचाया था। शास्त्री चौराहे पर लगे सीसी कैमरे की जांच हुई तो उसमें ऐसा कुछ नहीं दिखा। इसके बाद सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि दोनों के बीच में पहले से बातचीत होती थी। उसकी शादी हो चुकी थी, इसलिए वह युवती से नहीं मिलना चाहता था। युवती से वह परेशान हो चुका था। इसलिए सोमवार को दोनों एक समय पर अपने-अपने घर से निकले। गांव से कुछ दूरी पर दोनों मिले तो युवती शादी करने का दबाव बनाने लगी। दोनों के बीच में काफी देर तक कहासुनी हुई। इसके बाद उसने युवती के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। एसपी दक्षिणी ने बताया कि आरोपी नारायण को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।