फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Three youths including the accused candidate who made the solver sit in the police exam have been arrested

Gorakhpur News: पुलिस परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले आरोपी परीक्षार्थी समेत तीन युवक गिरफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Three youths including the accused candidate who made the solver sit in the police exam have been arrested
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 : - बिहार निवासी सॉल्वर की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
विज्ञापन

पं जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बांसगांव में परीक्षा के दौरान पुलिस की पकड़ से भाग गए थे साॅल्वर और दो युवक
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 में सॉल्वर बैठाने के आरोपी परीक्षार्थी समेत तीन युवकों को बांसगांव पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों को जेल भिजवा दिया है। पुलिस अब बिहार निवासी सॉल्वर की गिरफ्तारी में जुटी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 में बांसगांव के जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में बायोमेट्रिक जांच के दौरान एक सॉल्वर व दो युवक पकड़े गए थे। कुछ देर बाद शौचालय जाने का बहाना बनाकर तीनों दीवार फांद कर भाग गए थे। इसके बाद केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि सॉल्वर बिहार प्रांत का रहने वाला है। उसे बस्ती के लालगंज थाने के बारी घाट निवासी रत्नेश अपनी जगह बैठाकर परीक्षा दिलवा रहा था। इसका जिम्मा दो युवक बस्ती के लालगंज थाने के रघउपुर निवासी मनोज चौधरी व कुदरहा गांव निवासी राजेश ने लिया था। आरोप है कि मनोज और राजेश ने नकल कराने का ठेका लिया था। उन्होंने ही सॉल्वर को बिहार से बुलाया था। हालांकि आरोपी सॉल्वर का नाम-पता पुलिस को पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

साक्ष्य मिलने के बाद रविवार को बांसगांव पुलिस तीनों आरोपियों को थाने बुलाया। पूछताछ के बाद तीनों को पुलिस ने जेल भिजवा दिया। पुलिस उनके पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जेल भिजवाए गए मनोज चौधरी पर बस्ती में तीन केस पहले से दर्ज हैं। बता दें कि वर्ष 2023 में घटना के बाद कक्ष निरीक्षक ब्रह्मानंद ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने रत्नेश सहित दो अज्ञात पर जालसाजी का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
कोट
साक्ष्य के आधार पर रविवार सुबह सॉल्वर बैठाने वाले आरोपी परीक्षार्थी और दोनों ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोपहर बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस सॉल्वर बिहार प्रांत निवासी की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
- जितेंद्र कुमार तोमर, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed