{"_id":"6877ff6ccb4211c6bf0f7aeb","slug":"gorakhpur-news-three-robbers-caught-due-to-bravery-of-a-woman-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1005416-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला की बहादुरी से पकड़े गए के तीन लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला की बहादुरी से पकड़े गए के तीन लुटेरे
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर मंदिर में जल चढ़ा कर जा रही महिला से छीन लिए थे मंगलसूत्र
महिला ने एक बदमाश को पकड़कर बाइक से नीचे गिराया, भीड़ ने दबोच कर पुलिस को सौंपा
गोरखपुर। कैंपियरगंज थानाक्षेत्र में बहादुर महिला लीलावती मंगलसूत्र बचाने के लिए लुटेरों से भिड़ गई। सावन के पहले सोमवार को भोलेनाथ को जल चढ़ा कर जा रही महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंगलसूत्र छिन लिया। महिला ने बाइक की पिछली सीट पर बैठे बदमाश जितेंद्र को दबोच कर बाइक से नीचे गिरा दिया। जबकि उसके दो साथी मंगलसूत्र लेकर भाग गए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद उसके दोनों साथियों शकील और सागर को भी दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से छिना गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया।
शिवपुर चौराहा निवासी लीलावती सावन के पहले सोमवार के अवसर पर गौरीशंकर मंदिर में जल चढ़ाने गई थीं। तड़के करीब तीन बजे वापसी में भगवानपुर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। लीलावती ने बहादुरी दिखाते हुए बाइक की पिछली सीट पर बैठे बदमाश का शर्ट पकड़कर बाइक से नीचे गिरा दिया। इसके बाद भीड़ ने उसे दबोच लिया। जबकि दो बदमाश मंगलसूत्र लेकर भाग गए।
पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान पीपीगंज निवासी जितेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने जब जितेंद्र से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने साथियों की पहचान पीपीगंज निवासी शकील और सागर बताया। पुलिस ने जितेंद्र की निशानदेही पर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से छिनैती के मंगलसूत्र और बाइक बरामद कर ली। बुधवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।