{"_id":"68b4a46039ba903bb90bb76d","slug":"gorakhpur-news-three-puja-special-trains-will-run-during-the-festival-passengers-will-get-relief-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1055769-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: त्योहार में चलेगी तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: त्योहार में चलेगी तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
गोमतीनगर-महबूबनगर, मऊ-अंबाला कैंट और गोरखपुर-सियालदाह के बीच चलेंगी ट्रेनें
गोरखपुर। त्योहार में यात्रियों की होने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें गोमतीनगर से महबूबनगर, मऊ-अंबाला कैंट और गोरखपुर-सियालदाह के बीच चलेंगी।
रेल प्रशासन के मुताबिक, 05314 गोमतीनगर-महबूबनगर पूजा स्पेशल प्रत्येक रविवार को 28 सितंबर से दो नवंबर तक गोमतीनगर से रात 12:15 बजे चलेगी और बाराबंकी, बुढ़वल, गाेंडा, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, बल्हारशाह, काजीपेट, शादनगर होकर महबूबनगर तीसरे दिन शाम 5:52 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 05313 महबूबनगर-गोमतीनगर पूजा स्पेशल, महबूबनगर से रात 10:10 बजे चलेगी और तीसरे दिन दोपहर 2:00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
इसी प्रकार 05301 मऊ-अंबाला कैंट पूजा स्पेशल मऊ से दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन मऊ से सुबह 4:00 बजे चलेगी और भटनी, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, पानीपत होकर अंबाला कैंट रात 12:30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 0532 अंबाला-कैंट-मऊ पूजा स्पेशल तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक अंबाला कैंट से रात 1:40 बजे चलेगी और दूसरे दिन रात 10:00 बजे मऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
-- -
26 सितंबर से चलेगी आसनसोल-गोरखपुर
03527 आसनसोल-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 26 सितंबर, 03, 10, 17, 24 एवं 31 अक्तूबर और 07 नवंबर प्रत्येक शुक्रवार को आसनसोल से दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान कर चितरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा दूसरे दिन सिवान, भटनी, देवरिया सदर से छूटकर गोरखपुर देर रात 0:30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में, 03528 गोरखपुर-आसनसोल साप्ताहिक पूजा स्पेशल 27 सितंबर 04, 11, 18 एवं 25 अक्तूबर तथा 01 एवं 08 नवंबर प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से सुबह 6:30 बजे प्रस्थान कर आसनसोल रात 8:45 बजे पहुंचेगी।