{"_id":"68e579f2de71c50faf09cca1","slug":"gorakhpur-news-three-injured-one-serious-in-collision-between-two-bikes-at-four-lane-crossing-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1094771-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फोरलेन क्रॉसिंग पर दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फोरलेन क्रॉसिंग पर दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर
विज्ञापन
एक बाइक पर एक और दूसरे पर दो लोग थे सवार
सरदार नगर। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार स्थित फोरलेन क्रॉसिंग पर मंगलवार दोपहर दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के बसडीला रौसड निवासी आबिद अली मंगलवार शाम करीब 4 बजे अपनी बाइक से सोनबरसा बाजार होते हुए गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह फोरलेन क्रॉसिंग पर मुड़ने लगे पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। दूसरी बाइक पर देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के बसनई गांव निवासी रामधनेश और अशोक मिश्रा सवार थे। अचानक हुई इस टक्कर में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत 112 नंबर पुलिस और एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना पर सोनबरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में आबिद अली और रामधनेश को मामूली चोटें आई हैं और अशोक मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाप्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।