फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: Three accused arrested for attacking army jawan with knife

Gorakhpur News: सेना के जवान पर चाकू से हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2025 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: Three accused arrested for attacking army jawan with knife
शाहपुर इलाके की घटना, बीआरडी में चल रहा घायल का इलाज
विज्ञापन

गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया जंगल तुलसीराम मोहल्ले में रविवार की शाम सेना के जवान ओंकारेश्वर राव पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ। सोमवार को दोपहर बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि बिछिया के विवेक नगर में तीन वर्ष पहले ओंकारेश्वर राव ने मकान बनवाया था। इसी मोहल्ले में उनके ससुर कन्हैया सिंह भी रहते हैं। रविवार की शाम को ओंकारेश्वर अपनी ससुराल आए थे। सड़क पर टहलने के दौरान सर्वोदय नगर बिछिया के अनूप दूबे, एकांश भारती और बासुपाल से उनकी कहासुनी हो गई। इस दौरान तीनों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती ओंकारेश्वर की स्थिति खतरे से बाहर है। पीड़ित के परिजन ने इस मामले में हत्या की कोशिश करने का केस दर्ज कराया है। चाकू बरामद होने के बाद इस केस में आर्म एक्ट की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed