फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Threatening to break up marriage by making video viral

Gorakhpur News: वीडियो वायरल कर शादी तुड़वाने की दे रहा धमकी

Mon, 28 Oct 2024 03:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Threatening to break up marriage by making video viral
गगहा (गोरखपुर)। गगहा इलाके की एक गांव की युवती ने जेल से छूटकर आए मनबढ़ युवक से परेशान होकर थाने में शिकायत की है। आरोप है कि वह युवती का अश्लील वीडियो वायरल कर शादी तुड़वाने की धमकी दे रहा है। जबकि युवक पहले से शादीशुदा है और एक बच्ची का पिता है।
विज्ञापन


इसी वर्ष अप्रैल में पड़ोस में रहने वाला युवक बहला फुसलाकर युवती को भगा कर मुंबई लेकर चला गया। जहां नशीला पदार्थ देकर वह युवती से दुष्कर्म करता रहा। युवती किसी प्रकार उसके चंगुल से भागकर गोरखपुर आई। वह गगहा थाने पर पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। इसके बाद युवती के कोर्ट में बयान और मेडिकल परीक्षण के बाद युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

करीब तीन माह बाद युवक सितंबर में बेल पर जेल से बाहर आया। इस बीच युवती के परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी, जो नवंबर में होनी है। युवती के शादी की खबर सुनकर युवक फिर से उसका पीछा कर रहा है। उससे जबरन शादी करने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि 23 अक्तूबर की रात दो बजे युवक छत के रास्ते युवती के घर में घुस गया और युवती को साथ ले जाने की जिद करने लगा। परिवार वालों के आने पर युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed