फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Those who attacked PCC member Alok Shukla should be expelled from Congress

Gorakhpur News: पीसीसी सदस्य आलोक शुक्ल पर हमला करने वाले कांग्रेस से निकाले जाएं

Mon, 04 Aug 2025 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Those who attacked PCC member Alok Shukla should be expelled from Congress
जिला कांग्रेस की बैठक में की गई ब्लॉक अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हुई। इसमें ब्लॉक प्रभारियों व ब्लॉक अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी व सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया कि पीसीसी सदस्य आलोक शुक्ल पर हमला करने वाले लोगों को प्रदेश नेतृत्व तत्काल पार्टी से बाहर करे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की तरफ से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान को मजबूती तभी मिलेगी, जब सब मिलकर ब्लॉक, मंडल एवं बूथ कमेटी का गठन ईमानदारी एवं मेहनत से करेंगे। उन्होंने कहा कि ब्लॉकों द्वारा बूथ कमेटियों का निर्माण संतोषजनक है। अभी कुछ ब्लाॅकों को और मेहनत कर कमेटियों का गठन करने की जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिए कि 10 अगस्त तक सभी ब्लॉक अध्यक्ष व प्रभारी मिलकर पूर्ण रूप से कमेटियां गठित कर लें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्नेह लता गौतम, सत्येन्द्र कुमार निषाद, श्रवण पांडेय, जयंत पाठक, हजारीलाल जायसवाल, कालंजय राम त्रिपाठी, डॉ दानपाल सिंह, एसपी सिंह, बदरे आलम अंसारी, गणेश शंकर पांडेय, उत्कर्ष पांडेय, व्यास मुनि उपाध्याय व पानमती शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed