फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: They looted 18 thousand rupees and chain from a bike rider and fled

Gorakhpur News: बाइक सवार से 18 हजार नकदी व चेन लूटकर लेकर भागे

Sun, 18 May 2025 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: They looted 18 thousand rupees and chain from a bike rider and fled
बेलघाट से घर जाते समय विधनापार लिंक एक्सप्रेस-वे क्रॉसिंग पर हुई घटना
विज्ञापन

पुलिस फिलहाल घटना को मान रही फर्जी
बेलघाट। थाना क्षेत्र के विधनापार लिंक एक्सप्रेस-वे क्रॉसिंग पर छह बदमाशों ने बाइक सवार युवक को रोककर 1.18 लाख रुपये और चेन लूट कर भाग गए। शुक्रवार शाम को हुई घटना को फिलहाल पुलिस फर्जी मान रही है।

थाना क्षेत्र के रामपुर विद्यानगर निवासी सुरेंद्र यादव शुक्रवार को नई बाइक खरीदने के लिए 1.18 लाख रुपये लेकर बेलघाट गए थे। किसी कारणवश वह बाइक नहीं खरीद सके। पीड़ित के अनुसार, शाम को वह बाइक से बेलघाट से घर के निकले। अभी वह विधनापार लिंक एक्सप्रेसवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे ही थे कि छह अज्ञात लोगों ने रोक लिया। इसके बाद उनकी पिटाई करते हुए 1.18 लाख रुपये छीन लिया। उनके गले से चेन भी छीन ली। इसके बाद बाइक व मोबाइल को तोड़कर भाग गए। थानाध्यक्ष बेलघाट विकास नाथ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। प्रथम दृष्टया लूट का मामला फर्जी प्रतीत हो रहा है। मारपीट की घटना हुई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed