{"_id":"676b5c63b211da0c8d0b602d","slug":"gorakhpur-news-there-was-no-electricity-for-five-hours-in-bilandpur-people-yearned-for-water-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-787992-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिलंदपुर में पांच घंटे बत्ती गुल, पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिलंदपुर में पांच घंटे बत्ती गुल, पानी को तरसे लोग
Thu, 26 Dec 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। तारामंडल उपकेंद्र क्षेत्र के बिलंदपुर और इंद्रानगर में सोमवार रात लगभग दो से तीन बजे के बीज बिजली के केबल फाॅल्ट होने से रात में ही बिजली गुल हो गई। इसके चलते सुबह के समय 300 घरों के लोग पानी के लिए तरस गए।
मंगलवार सुबह 11 बजे के बाद कुछ देर के लिए बिजली आई, लेकिन कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बताया जा रहा है कि इंदिरानगर के बाढ़ खंड के पास केबल फाॅल्ट हो गया था, जिसे दुरुस्त करने का काम मंगलवार सुबह शुरू हुआ। बिलंदपुर निवासी राजेश सिंह ने बताया कि सुबह पानी की जरूरत ज्यादा होती है। रात में टंकी में पानी कम था, सुबह जल्दी पानी खत्म हो गया।
वहीं इंद्रानगर निवासी महेंद्र यादव ने बताया कि रात में तो बिजली का जाना पता नहीं चला, लेकिन सुबह-सुबह बिजली नहीं होने से परेशानी हुई है। टंकी में पानी नहीं होने से बाहर से पीने का पानी मंगाना पड़ा है। इस संबंध में गोलघर एसडीओ जिवेश नंदन ने बताया कि रात में केबल फॉल्ट से बिजली गुल हुई थी। सुबह लगभग नौ बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद