फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: There was development and progress in the SP government, BJP is spreading hatred

Gorakhpur News: सपा सरकार में विकास और तरक्की थी, भाजपा फैला रही नफरत

Wed, 17 Sep 2025 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: There was development and progress in the SP government, BJP is spreading hatred
सपा कार्यालय पर पीडीए की जन पंचायत में बोले सपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि बड़कू
विज्ञापन

गोरखपुर। समाजवादी अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रवि गौड़ बड़कू ने कहा कि सपा की सरकार में रोजगार, विकास और तरक्की थी जबकि भाजपा सरकार में सिर्फ नफरत है। पूरे प्रदेश में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है। जहां अन्याय व अत्याचार हो रहा है वहां सपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रहा है। हम जनता के बीच जा रहे हैं। भाजपा को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।

डाॅ. रवि गौड़ बड़कू मंगलवार को सपा के बेतियाहाता कार्यालय पर पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम एवं सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। डॉ. रवि ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में पीडीए पंचायत कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। यह कार्यक्रम 2027 में सपा की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ अनवरत जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था सब बर्बाद कर दिया है। भाजपा के लोग व्यापार-कारोबार के दुश्मन हैं। सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा पीडीए के अधिकार और अवसरों को छीन रही है। महंगाई, बेरोजगारी से किसान, नौजवान तबाह हो गया है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया। इस दौरान जिला महासचिव रामनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष गोंड, मिर्जा कदीर बेग, बृजनाथ मौर्य, अरविंद शुक्ला, संजय पासवान, शिवशंकर गोंड, सुशीला भारती व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed