फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: There was a stir due to the information of CM Yogi's inspection, the clock tower started getting decorated

Gorakhpur News: सीएम योगी के निरीक्षण की सूचना से हड़कंप, सजने लगा घंटाघर

Wed, 18 Jun 2025 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: There was a stir due to the information of CM Yogi's inspection, the clock tower started getting decorated
घंटाघर का चल रहा है सुंदरीकरण, विरासत गलियारा का प्रमुख केंद्र है
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर के सबसे पुराने और व्यस्त बाजारों के बीच बनने वाले विरासत गलियारा का मंगलवार देर शाम सीएम योगी आदित्यनाथ निरीक्षण करने वाले थे। इसकी जानकारी से कार्यदायी एजेंसी के जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सफाई के साथ ही वहां साइट मैप भी लगने लगा। हालांकि, जैसे ही पता लगा कि सीएम का निरीक्षण टल गया तो फिर सारा सामान समेटने का कार्य शुरू हो गया।
मंगलवार को सुबह 10:30 बजे वाराणसी से गोरखपुर आए मुख्यमंत्री का दिन में शहर में तीन लोगों के घर जाने का कार्यक्रम था। चर्चा होने लगी कि सीएम पहले सुमेर सागर तिराहे पर रुककर विरासत गलियारा का निरीक्षण करेंगे। इस पर अगल-बगल के लोग वहां जुटने लगे। प्रशासनिक हलचल भी बढ़ गई, लेकिन सीएम का वहां कोई कार्यक्रम तय नहीं था, इसलिए उनका काफिला आगे बढ़ गया।
विज्ञापन

शाम को फिर विरासत गलियारा के निरीक्षण की चर्चा तेज हुई। इस बार धर्मशाला चौराहा, रेती चौराहा और घंटाघर के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। घंटाघर के पास तो सफाई के साथ ही कर्मचारी साइट मैप लगाने लगे। अगल-बगल के लोग जुटने लगे। रात आठ बजे के बाद पता लगा कि आज निरीक्षण की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed