{"_id":"68b4a3cec1eff3620704700c","slug":"gorakhpur-news-there-was-a-feast-at-a-brick-kiln-when-the-police-arrived-the-bjp-mlas-brother-fled-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1056282-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ईंट भट्ठे पर थी दावत...पहुंच गई पुलिस तो भाग निकला भाजपा विधायक का भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ईंट भट्ठे पर थी दावत...पहुंच गई पुलिस तो भाग निकला भाजपा विधायक का भाई
विज्ञापन
दावत में आने वाले थे पिपराइच टाउन एरिया के कई ठेकेदार
केस दर्ज कर गिरफ्तार करने गई थी पुलिस
सर्विलांस समेत पुलिस की छह टीमें कर रहीं थी तलाश
गोरखपुर। भाजपा विधायक के भाई भोलेंद्र पाल सिंह के पिपराइच स्थित ईंट भट्ठे पर शुक्रवार की रात दावत रखी गई थी। इसमें पिपराइच कस्बे के कुछ ठेकेदार भी शामिल होने वाले थे, लेकिन इसी बीच पुलिस पहुंच गई और विधायक का भाई भाग निकला। इसके बाद से ही वह मोबाइल बंद करके फरार हो गया था। रविवार को जब पुलिस ने घरवालों से कड़ाई से पूछताछ की तो उसका लोकेशन मिल गया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सूत्रों की मानें तो भोलेंद्र पाल सिंह का कुछ समय पहले तक पिपराइच के टाउन एरिया में बड़ा रसूख था। पहले खुद वह राजनीति में था लेकिन जब भाई महेंद्र पाल सिंह ब्लॉक प्रमुख बन गए तबसे वह राजनीति से दूर हो गया था। चर्चा यह भी है कि ठेकेदारी में उसके ही इशारे पर काम आवंटित होता था। 29 अगस्त को भोलेंद्र ने फेसबुक वॉल पर सीएम और उसके ओएसडी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यह टिप्पणी तेजी से वायरल होने लगा।
रात में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली थी भट्ठे पर कुछ लोग आने वाले हैं। दावत की तैयारी चल रही है। सूत्रों की मानें तो जिस समय पुलिस पहुंची, वहां भोलेंद्र मौजूद था। दूर से गाड़ी आता देख वह भाग निकला। इस दावत में उसके कुछ करीबी भी शामिल होने वाले थे। जब केस दर्ज होने की बात उन तक पहुंची तो वे भी घर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
-
रविवार को दिनभर तलाश में थी क्राइम ब्रांच और पुलिस की छह टीमें
विधायक के भाई भोलेंद्र पाल सिंह की तलाश में क्राइम ब्रांच और पुलिस की छह टीमें लगी थीं। खोराबार, पिपराइच और रामगढ़ताल थानों की टीमें लगातार सबूत इकट्ठा कर रही थी। पुलिस ने भोलेंद्र पाल सिंह के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और परिजनों से पूछताछ की। दिनभर की मशक्कत के बाद पुलिस को उसके ठिकाने का पता चला गया और पिपराइच से गिरफ्तार कर लिया गया।