{"_id":"66b9368ec8092fec8e063464","slug":"gorakhpur-news-theft-by-keeping-the-phone-chargingforgot-to-take-it-while-running-away-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1041-651010-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फोन चार्जिंग में लगाकर चोरी...भागते समय ले जाना भूल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फोन चार्जिंग में लगाकर चोरी...भागते समय ले जाना भूल गए
Mon, 12 Aug 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
पादरी बाजार।
शाहपुर इलाके में रविवार को चोरी का एक अजब मामला सामने आया। अमूमन तो चोर जल्दी-जल्दी अपना काम कर निकल लेते हैं, लेकिन यहां मामला एकदम उल्टा दिखा। एक रेल कर्मी के घर में पहुंचे चोर शायद इतने निश्चिंत थे कि चोरी के दौरान अपना फोन चार्जिंग में लगा दिया। आराम से घर का सारा कीमती सामान समेटा और निकल गए। इसी निश्चिंतता में जाते समय चार्जिंग में लगा अपना फोन ले जाना भूल गए। अब पुलिस चोरों के दो मोबाइल फोन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी तलाश में लग गई है।
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर निवासी रिशु नाथ त्रिपाठी असुरन चौराहा स्थित रेलवे अस्पताल के पीछे मेडिकल कॉलोनी क्वार्टर संख्या 190 बी में रहते हैं। वह एक निजी बैंक में काम करते हैं। उनकी पत्नी अंजू पांडेय रेलवे में टीटीई (ट्रेन टिकट परीक्षक) हैं। शनिवार शाम छह बजे वह पति-पत्नी क्वार्टर में ताला लगा कर गांव चले गए। रविवार सुबह रेलवे क्वार्टर के पड़ोसी रामाश्रय यादव ने फोन कर बताया कि उनके क्वार्टर के पीछे सामान बिखरा पड़ा है। वीडियो कॉलिंग करके दिखाया भी। इसके बाद तत्काल पति-पत्नी गोरखपुर पहुंचे। कमरे में अंदर गए तो देखा कि आलमारी टूटी हुई थी और गहने व नकदी गायब थे। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान पुलिस को दो मोबाइल फोन चार्जिंग में लगे मिले। उनमें एक में सिम लगा है। रिशुनाथ के अनुसार, फोन चोरों का होगा। शायद जब वे चोरी करने पहुंचे होंगे तो फोन की बैटरी कम हो गई होगी। इसलिए फोन चांर्जिंग में लगा कर चोरी करने लगे और भागते समय ले जाना भूल गए। पुलिस सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।