{"_id":"67686c429cda159fdc0746f4","slug":"gorakhpur-news-the-young-man-and-woman-who-died-after-being-hit-by-a-train-could-not-be-identified-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-785883-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेन से कटकर मरने वाले युवक और महिला की नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेन से कटकर मरने वाले युवक और महिला की नहीं हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन
सरदार नगर। चौरीचौरा के डुमरी खुर्द गांव के पास शनिवार देर शाम ट्रेन से कटकर मरने वाले अज्ञात युवक और महिला की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों की शिनाख्त कराने के लिए फोटो विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेजी गई है। सीओ चौरी चौरा अनुराग सिंह ने बताया है कि बिहार राज्य के थानों में भी फोटो भेजकर शिनाख्त कराई जाएगी। डीसीआरबी की मदद से भी आसपास के जिलों के थाने से लापता होने वालों की भी जानकारी ली जा रही है।
शव के पास से ही पुलिस को एक टूट कर चकनाचूर हो चुका मोबाइल मिला है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल का सारा हिस्सा टूट चुका है, सिम का भी पता नहीं चल पा रहा है। आईएमईआई नंबर मिलने पर कुछ मदद मिल सकती है। शनिवार को डुमरी खुर्द गांव के पास रेलवे लाइन पर शाम पांच बजे एक युवक और एक महिला का कटा हुआ शव देखकर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के लोको पायलट ने सरदारनगर रेलवे स्टेशन पर इसकी सूचना दी। उसके बाद मौके पर चौरीचौरा व जीआरपी पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार, महिला के हाथ में चूड़ियां और उसकी मांग में सिंदूर भरा था। वह लाल रंग की मैक्सी पहने हुए थी, हाथ पर कलावा भी बंधा हुआ था। जबकि युवक काले रंग का जींस पहने हुए था। दोनों के एक साथ ट्रेन से कटने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।