फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The water level of the rivers is decreasing rapidly, Rapti is 2.32 meters below the danger mark

Gorakhpur News: तेजी से घट रहा नदियों का जलस्तर, राप्ती खतरे के निशान से 2.32 मीटर नीचे

Thu, 14 Aug 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The water level of the rivers is decreasing rapidly, Rapti is 2.32 meters below the danger mark
बड़हलगंज क्षेत्र के मझवलिया में राप्ती नदी की कटान तेज। 
गोला तहसील में अब केवल नेतवार गांव रह गया बाढ़ से प्रभावित
विज्ञापन

गोरखपुर। पिछले सप्ताह नदियों का जलस्तर जितनी तेजी से बढ़ा था, अब उससे अधिक तेजी से घट रहा है। सरयू नदी का जलस्तर बरहज (देवरिया) में खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ही ऊपर है, जबकि पहले वह एक मीटर पांच सेंटीमीटर ऊपर थी। राप्ती नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से 2.32 मीटर नीचे चला गया है। इस वजह से अब गोला तहसील का एक मात्र गांव नेतवार पट्टी ही बाढ़ से प्रभावित रह गया है। जबकि पहले पांच गांव बाढ़ प्रभावित थे। बुधवार को प्रशासन की तरफ से बाढ़ प्रभावित गांवों के पशुपालकों में लगभग 88 क्विंटल भूसा का वितरण किया गया।
पहाड़ पर बारिश थमने ओर गंगा नदी का जलस्तर तेजी से कम होने के कारण पूर्वांचल की नदियों का जलस्तर भी कम हो रहा है। सरयू नदी बरहज में खतरे के निशान से 35 सेमी और अयोध्या में नदी महज 19 सेमी ऊपर बह रही है। राप्ती नदी भी अब लाल निशान से 2.32 मीटर नीचे बह रही है। वहीं, रोहिन नदी खतरे के निशान से 2.84 मीटर और गोर्रा नदी 2.15 मीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन

कोट
गंगा नदी बलिया में अब खतरे के निशान से मात्र 60 सेमी ऊपर रह गई है। इसलिए सरयू नदी का पानी तेजी से गंगा में जा रहा है। इस नाते सरयू का जलस्तर घट रहा है। एक से दो दिन में सरयू भी खतरे के निशान से नीचे आ जाएगी। अन्य नदियों का जलस्तर भी नीचे होने के कारण अब कहीं पर कोई संकट नही है। जहां पर नदी कटान कर रही है, वहां निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास कुमार सिंह, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed