{"_id":"66f6da459df2402d9b0cc4d0","slug":"gorakhpur-news-the-villagers-caught-the-suspicious-youth-and-handed-him-over-to-the-police-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-697605-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
सरहरी। गुलरिहा के महराजगंज गांव के मानीराम टोला में बुधवार रात ग्रामीणों ने एक घर के पीछे चारदीवारी पर चढ़े संदिग्ध युवक को पकड़ कर सरहरी चौकी पुलिस को सौंप दिया, जबकि उसका साथी भाग निकला।
गुलरिहा थाना के सरहरी चौकी क्षेत्र के महराजगंज गांव के मानीराम टोले में बुधवार की रात करीब 12 बजे सुनील तिवारी के घर के पीछे चारदीवारी पर एक युवक चढ़ा था, उसका एक साथी नीचे खड़ा था। तभी गांव के एक युवक ने देख लिया और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो नीचे खड़ा युवक भाग गया, जबकि दीवार पर चढ़े युवक को ग्रामीण पकड़ कर सरहरी चौकी पुलिस को सूचना दिए। आरोप है कि संदिग्ध युवक के साथ में पुलिस ने दर्जनभर ग्रामीणों को भी चौकी पर ले जाकर बैठा लिया था। अधिकारियों और जन प्रतिनिधि के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने तीन घंटे बाद ग्रामीणों को घर जाने दिया। ब्यूरो