फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The unruly monkey was caught after a week...released in the forest

Gorakhpur News: एक हफ्ते बाद पकड़ा गया उत्पाती बंदर..जंगल में छोड़ा

Thu, 17 Oct 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 17 Oct 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The unruly monkey was caught after a week...released in the forest
महावीर छपरा। क्षेत्र में एक सप्ताह से उत्पात मचा रहे बंदर को बुधवार को काबू कर लिया गया। ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर परिसर के कमरे में घेरकर उसे पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने बंदर को शाम को कुसम्ही जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


उत्पाती बंदर ने पिछले 10 दिनों में करीब एक दर्जन महिलाओं को घायल कर दिया था। उसके उत्पात से सहमे ग्रामीण मंदिर जाने से कतराने लगे थे। मंदिर समिति के अध्यक्ष अखिलेश गिरी ने बताया कि 10 दिनों से बंदर के काटने से दर्जनों महिलाएं घायल हो चुकी हैं। जहां रोजाना सैकड़ों शिव भक्ति पूजन-दर्शन करने आते थे, संख्या काफी कम हो गई थी। खासकर महिलाएं डर रही थीं कि कहीं बंदर काट न ले। बंदर के उत्पात की वजह से मंदिर परिसर सूना हो गया था। बुधवार को अमरचंद गुप्ता, शत्रुघ्न गिरी, महेंद्र गिरी, मनीष सिंह मास्टर, मोहन गुप्ता और संजय गिरी के प्रयास से उत्पाती बंदर को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को भी किया महिला पर हमला
बुधवार की सुबह करीब आठ बजे भौवापार निवासी रुमाली गिरी (70) मुंजेश्वर नाथ शिव मंदिर जल चढ़ाने के लिए घर से निकलीं। वह जैसे ही मंदिर के गेट तक पहुंचीं कि वहां बंदर ने हमला कर दिया। जब तक वहां के दुकानदार कुछ समझ पाते, तब तक बंदर ने महिला के हाथों में कई जगह काट लिए। महिला मंदिर के गेट पर ही गिर गई। सूचना पर पहुंचे पुजारी व परिजनों ने सदर अस्पताल गोरखपुर ले जाकर उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed