फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The state's largest aquarium will be built in the zoo, approval for the first phase

Gorakhpur News: चिड़ियाघर में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा मछलीघर, पहले चरण की मंजूरी

Thu, 03 Oct 2024 06:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The state's largest aquarium will be built in the zoo, approval for the first phase
गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में बनने वाले वृहद मछलीघर के पहले चरण के निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों को बहुत जल्द समुद्र जैसा नजारा देखने को मिलेगा। मछलीघर का निर्माण कार्य नवंबर के अंत तक शुरू हो सकता है। प्रोजेक्ट पर करीब 150 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। दो से ढाई साल में पूरा होने का अनुमान है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप चिड़ियाघर प्रबंधन वृहद मछलीघर बनाने जा रहा है। डीपीआर भी तैयार हो गई है। गोरखपुर और आसपास के जिलों के लोगों के लिए यह एक नया अहसास होगा। इसमें घूमकर वे दुनिया के विभिन्न देशों में पाई जाने वाली मछलियों को देख सकेंगे। इसमें प्रवेश के लिए एक शुल्क निर्धारित किया जाएगा। यह प्रदेश का सबसे बड़ा मछलीघर होगा। इसे 5500 वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। इसमें मीठे पानी की करीब 80 प्रजाति की मछलियां देखने को मिलेंगी। मछलीघर में एक टनल बनाया जाएगा जिसमें घूमकर दर्शक मछलियों को देख सकेंगे। यह मेन टैंक करीब 1500 वर्ग मीटर का होगा। टनल की लंबाई करीब 60 मीटर, ऊंचाई और चौड़ाई तीन मीटर की होगी।
विज्ञापन

-

देखने को मिलेंगी मीठे पानी की मछलियां
चिड़ियाघर में बनने वाले वृहद मछलीघर में मीठे पानी की मछलियां देखने को मिलेंगी। यह मछलियां करीब 10 फीट तक की होंगी। पूरे मछलीघर में दो हजार से भी अधिक मछलियां रहेंगी। इसमें गूंच कैटफिश, जाइंट फ्रेशवॉटर प्रॉन, रेटटेल कैटफिश, एरोवाना, रेनबो फिश, गौरामी, टाइगर बार्ब आदि मछलियां भी रखी जाएंगी। पहले चरण के निर्माण के लिए इसी महीने बजट स्वीकृत हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट..
मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप चिड़ियाघर में वृहद मछलीघर बनाया जाएगा। इसके लिए पहले चरण की मंजूरी मिल गई है। उम्मीद है जल्द ही बजट स्वीकृत हो जाएगा। इसके बाद नवंबर के अंत तक इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 150 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। निर्माण कार्य शुरू होने के दो से ढाई वर्षों में यह पूरा हो जाएगा।
- विकास यादव, निदेशक, चिड़ियाघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed