{"_id":"68b4a59c08bee81b0e0725ed","slug":"gorakhpur-news-the-second-33-kv-cable-burnt-in-the-fire-has-been-repaired-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1055463-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आग से जली दूसरी 33 केवी केबल हुई दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आग से जली दूसरी 33 केवी केबल हुई दुरुस्त
विज्ञापन
शनिवार को राजघाट में आग लगने से जली थी केबल
गोरखपुर। राजघाट के अमरूद मंडी के पास नगर निगम की ओर से कूड़ा जलाने पर जले केबल में दूसरी 33 केवी केबल को भी रविवार सुबह ठीक कर लिया गया। इससे रविवार को रुस्तमपुर व रानीबाग के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या नहीं झेलनी पड़ी।
बता दें कि शनिवार को सुबह लगभग 10:00 बजे के आसपास राजघाट के अमरूद मंडी के पास कूड़े में लगी आग से 33 केवी का दो केबल जल गया था, जिससे रुस्तमपुर व रानीबाग की बिजली ठप हो गई थी। रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे दूसरी केबल को ठीक करा लिया गया, ताकि उपभोक्ताओं को भविष्य में भी किसी प्रकार की परेशानी केबल से न होने पाए।
बताया जा रहा है कि 33 केवी की दो केबल में एक से बिजली आपूर्ति दी जाती है, दूसरे केबल को अतिरिक्त रखा गया है, जिससे एक के खराब होने से दूसरी से आपूर्ति बहाल की जा सके। वहीं सहायक अभियंता रुस्तमपुर वीके यादव ने बताया कि दो केबल आग से जला था, पहला सही कर बिजली बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
दूसरा वैकल्पिक केबल रविवार सुबह 10:00 बजे ठीक किया गया।