फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The road will be 18 meters wide from Shastri Chowk to Students' Union Square

Gorakhpur News: शास्त्री चौक से छात्रसंघ चौराहे तक 18 मीटर चौड़ी होगी सड़क

Wed, 10 Sep 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The road will be 18 meters wide from Shastri Chowk to Students' Union Square
सीएम ग्रिड योजना के तहत इस सड़क का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन

सड़क ऐसी बनेगी कि किसी अन्य कार्य के लिए 15 साल तक नहीं होगी खोदाई
सड़क किनारे कुछ निर्माण टूटेंगे, किया जा रहा सर्वे
गोरखपुर। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) योजना फेज-2 के तहत पांच सड़कों को स्मार्ट बनाने का काम शुरू हो गया है। सबसे पहले छात्रसंघ चौराहे से शास्त्री चौक तक की सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क 18 मीटर चौड़ी होगी। इसकी जद में आने वाले निर्माण पर सर्वे कर लाल निशान लगाए गए हैं। शास्त्री चौक स्थित प्रेस क्लब की बिल्डिंग पर भी लाल निशान लगाया गया है।

सड़क निर्माण में छात्रसंघ चौराहा के पास स्थित एक अस्पताल, प्रेस क्लब बिल्डिंग के साथ ही कुछ और भवनों का हिस्सा आ रहा है। इसके लिए निगम की टीम सर्वे कर लाल निशान लगा रही है। हालांकि, यह निर्माण टूटेगा या नहीं, इसकी समीक्षा कर निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद गणेश चौक से विजय चौक तक सर्वे किया जाएगा। उसमें भी कोई निर्माण जद में आएगा तो उसे तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड फेज-2 में कचहरी चौराहा से काली मंदिर तक 0.78 किमी, शास्त्री चौक से अंबेडकर चौक होते हुए छात्रसंघ चौराहा, अंबेडकर चौक से हरिओमनगर तिराहा होते हुए ऐश्प्रा तिराहा और हरिओम नगर से कचहरी चौराहा होते हुए टाउनहॉल तक 2.37 किमी, शिवाय होटल से अग्रसेन तिराहा होते हुए विजय चौक से गणेश चौक तक 1.25 किमी सड़क को स्मार्ट बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने स्पष्ट किया है कि सीएम ग्रिड परियोजना की सड़कों को 15 वर्षों तक नहीं खोदा जाएगा। सड़क के दोनों तरफ नाला व डक्ट बनाकर बिजली के तार हटाए जाएंगे। इन्हें अंडरग्राउंड किया जाएगा। नाले के ऊपर पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि सीएम ग्रिड फेज दो का काम शुरू कर दिया गया है। जद में आने वाले निर्माण का सर्वे किया जा रहा है। इसकी समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed