फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The relatives who came to daughter's in-laws' house were beaten up by miscreants

Gorakhpur News: बेटी की ससुराल आए रिश्तेदारों को मनबढ़ों ने पीटा

Wed, 18 Jun 2025 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The relatives who came to daughter's in-laws' house were beaten up by miscreants
मारपीट की घटना में पांच किशोरी सहित छह घायल
विज्ञापन


सहजनवां। सीहापार हाल्ट के पास मंगलवार को बेटी की ससुराल आए रिश्तेदारों को रास्ते में घेरकर बाइक सवार मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में पांच किशोरी सहित छह लोग घायल हो गए। आसपास के लोग जब तक दौड़कर मौके पर पहुंचते तब तक आरोपी भाग निकले। पीड़ित पक्ष ने डायल 112 व सहजनवां पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जांच-पड़ताल में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के सुरदही गांव निवासी मेवालाल प्रसाद के पुत्र शम्मी कपूर की शादी बीते 12 जून को संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद के गरथवलिया निवासी रामभज की बेटी से हुई थी। पीड़ित परिजनों के मुताबिक शादी के दिन बरातियों और घरातियों के बीच कुछ विवाद हो गया था। लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। अगले दिन 13 जून को लड़की विदा होकर अपने ससुराल सुरदही आ गई। मंगलवार को गरथवलिया से लड़की पक्ष के कुछ लोग कार से चौथ लेकर बेटी की ससुराल पहुंचे। शाम में घर लौटने लगे। विवाद की आशंका को देखते हुए मेवालाल प्रसाद के परिजनों ने रिश्तेदारों को घर से करीब दो किलोमीटर दूरी तक सुरक्षा देते हुए पहुंचा दिया। इसके बाद वापस घर लौट आए। लड़की पक्ष के लोग अभी वह सीहापार हाल्ट के पास फोरलेन के सर्विस रोड पर पहुंचे ही थे कि पांच बाइकों पर सवार करीब 10 युवकों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। कार में बैठी पांच किशोरियों के साथ छह लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष सहजनवां महेश चौबे ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed