{"_id":"68fa8a710246d4df1c0ff697","slug":"gorakhpur-news-the-problem-of-waterlogging-will-end-connectivity-will-improve-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1110865-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जलभराव की समस्या होगी खत्म... बेहतर होगी कनेक्टिविटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जलभराव की समस्या होगी खत्म... बेहतर होगी कनेक्टिविटी
विज्ञापन
चंपा देवी पार्क से गोरक्ष एन्क्लेव तक बनेगी फोरलेन सड़क
सड़क के लिए जीडीए तैयार करा रहा डीपीआर
गोरखपुर। अब चंपा देवी पार्क से गोरक्ष एन्क्लेव तक की सड़क को गोरखपुर विकास प्राधिकरण फोरलेन के रूप में विकसित करेगा। इससे यहां जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही तारामंडल क्षेत्र के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी।
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर सड़क चौड़ीकरण की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने के लिए सर्वे का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जीडीए अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना का उद्देश्य न केवल बेहतर आवागमन सुनिश्चित करना है, बल्कि क्षेत्र की समग्र सौंदर्य और बुनियादी सुविधाओं को भी उन्नत करना है। अभी यह सिंगल लेन की सड़क है।
नौका विहार रोड की तुलना में ऊंचाई कम होने की वजह से अक्सर बरसात में यहां पानी लग जाता है। नई फोरलेन सड़क को पूरी तरह आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जाएगा। सड़क के मध्य में आकर्षक डिवाइडर, ग्रीन बेल्ट और पाथवे बनाए जाएंगे। दोनों ओर अर्नामेंटल स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जो रात में सड़क को सुरक्षित और सुंदर बनाएंगी। साथ ही जलभराव की समस्या से निपटने के लिए विशेष ड्रेनेज सिस्टम की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि बारिश के मौसम में सड़क पर पानी न रुके।
विज्ञापन
फोरलेन बनने के बाद न केवल गोरक्ष एन्क्लेव के आवंटियों को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि इंदिरानगर कॉलोनी और रामगढ़ताल क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
व्यावसायिक गतिविधियों में आएगी तेजी
इस मार्ग पर जीडीए की दो महत्वपूर्ण परियोजनाएं 5000 सीट क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर और एक फाइव स्टार होटल भी निर्माणाधीन हैं। फोरलेन सड़क बनने से इन दोनों परियोजनाओं को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे इस पूरे क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी। स्थानीय निवासी राकेश मिश्रा ने बताया कि बारिश के दिनों में इस रास्ते पर पानी भर जाता है। फोरलेन सड़क और ड्रेनेज व्यवस्था बनने से यह समस्या स्थायी रूप से खत्म हो जाएगी।
वर्जन
चंपा देवी पार्क से गोरक्ष एन्क्लेव तक सड़क को फोरलेन बनाने की योजना है। डीपीआर तैयार कराया जा रहा है।
- आनंदवर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए