{"_id":"681facb7aa3951c7cd0a7047","slug":"gorakhpur-news-the-pace-of-pond-beautification-is-slow-instructions-to-blacklist-the-firm-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-931673-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तालाब सुंदरीकरण की रफ्तार धीमी, फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तालाब सुंदरीकरण की रफ्तार धीमी, फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और मुख्य अभियंता संजय चौहान ने शनिवार को नगर निगम की ओर से कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। स्पोर्ट्स कॉलेज के सामने अमृत 2.0 के अंतर्गत तालाब के सुंदरीकरण की निर्माण गति धीमी होने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। साथ ही ठेकेदार को नोटिस देकर ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए।
राप्तीनगर में सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क में पेड़ों को बचाते हुए रोड एवं नाली बनाने के निर्देश दिए। ठेकेदार को मजूदरो की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया। वार्ड नंबर 54 तनहाइयां पोखरा सुंदरीकरण एवं पार्क का निरीक्षण किया। पोखर के चारों ओर बाउंड्रीवाॅल का कार्य करने और पार्क के कार्य में तेजी लाने के लिए मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए।
रामनगर चौराहे पर नाले का काम जून से पहले कार्य पूरा करने को कहा। इसके बाद सूरजकुंड में बन रहे कल्याण मंडपम का निरीक्षण किया। मंडपम के सामने वाले स्ट्रक्चर में बदलाव कर झूमर लगाने और ग्लो साइनबोर्ड लगाने के लिए निर्देश दिया। मंडपम के कार्य को 30 में से पहले तक हर हाल में पूरा करने के लिए निर्देश दिए।