फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The number of patients started increasing after Diwali... 40 percent of the patients were suffering from diarrhea and viral fever.

Gorakhpur News: दिवाली के बाद बढ़ने लगी मरीजों की संख्या...40 फीसदी बीमार डायरिया व वायरल फीवर के

Fri, 24 Oct 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The number of patients started increasing after Diwali... 40 percent of the patients were suffering from diarrhea and viral fever.
जिला अस्पताल में पहुंचे 10 प्रतिशत लोग डायरिया से बीमार, वायरल फीवर के 30 फीसदी मामले
विज्ञापन

मेडिसिन ओपीडी में रोज लगभग 150 से 200 तक पहुंच रहे मरीज
बड़ों के साथ अब बच्चों को भी वायरल के कारण बीपी की हो रही दिक्कत
गोरखपुर। दिवाली के बाद बीमार पड़ने वालों की संख्या बढ़ गई है। कोई मौसम की वजह से वायरल से ग्रसित हो रहा है तो कोई पर्व पर मिठाई या बाहर की चीज खाने की वजह से उल्टी-दस्त से।
इन दिनों जिला अस्पताल के मेडिसिन ओपीडी में रोज लगभग 150 से 200 तक मरीज पहुंच रहे है। इनमें 30 से 40 प्रतिशत तक सर्दी जुकाम और बुखार के तो 10 प्रतिशत तक उल्टी-दस्त के मरीज रह रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि मौसम के बदलाव की वजह से मरीजों की तादाद बढ़ रही है। इस मौसम में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो गया है। ऐसे मरीजों के अस्पताल पहुंचने पर उनका जांच किया जा रहा है कि उन्हें किस तरह का फीवर है।
विज्ञापन

डॉ. वीके सुमन ने बताया कि मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस समय सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम और बुखार से ग्रसित मरीज आ रहे हैं। इसमें हर उम्र के लोग शामिल हैं। डॉ. सुमन ने बताया कि हाल ही में दिवाली बीता है। इसमें अधिकतर लोगों ने खाने पर ध्यान नहीं दिया। मिठाई या बाहर की चीज ज्यादा मात्रा में खाकर बीमार पड़ रहे हैं। इसकी वजह से ज्यादातर लोगों में फूड पॉइजनिंग की शिकायत भी मिल रही है। लोग उल्टी-दस्त से जूझ रहे हैं। यह कोई सामान्य बात नहीं है। कई बार ऐसे मरीजों को एडमिट भी ज्यादा करना पड़ रहा है। अभी त्योहारों का सीजन चल रहा है। गर्मी पड़ नहीं रही, इसलिए लोग बासी खाना भी खा ले रहे हैं। इस वजह से भी यह समस्या सामने आ रही है। इसकी चपेट में आने के बाद लोगों को बहुत ज्यादा कमजोरी भी महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से इमरजेंसी वार्ड में डायरिया के मरीज बढ़े हुए हैं। 24 घंटे के अंदर लगभग 10 से 12 मरीज आ रहे हैं। जिनमें बच्चे और बड़े सभी शामिल हैं। कई लोगों को एडमिट भी करना पड़ रहा है।
----
ब्लड शुगर और बीपी की हो रही दिक्कत
विशेषज्ञों ने बताया कि इन दिनों वायरल फीवर के साथ ब्लड शुगर और बीपी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसका सीधा कारण मौसम और खान-पान ही है। दिन में मौसम गर्म होने की वजह से लोग सुबह और शाम को ध्यान नहीं रख रहे है। ठंड और गर्मी की वजह से बीपी भी अप-डाउन हो रहा है। इसके साथ ही दम्मा के मरीज भी आज-कल रोजाना आ रहे हैं। इस बदलते मौसम में लोग लापरवाही कर रहे हैं। इससे यह समस्याएं सामने आ रही हैं।

----
वायरल फीवर के लक्षण
डॉ. सुमन ने बताया कि पहले दो से तीन दिन तक वायरल फीवर का असर ज्यादा नहीं देखा जाता है। यह एक सामान्य फीवर की तरह लगता है। बाद में जो लक्षण दिखते हैं, उनमें शरीर का तापमान बढ़ना, बुखार के साथ कंपकंपी और ठंड महसूस होना, सिरदर्द, गले में खराश या दर्द और खांसी होना, शरीर में दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होना, नाक से पानी आना या जुकाम, कुछ मामलों में मतली, उल्टी या दस्त भी हो सकते हैं।
---------
डायरिया से कैसे करें बचाव
- साफ और हल्के खाने का सेवन करें।
- साफ पानी का सेवन करें।
- फलों और सब्जियों को खाने से पहले उन्हें अच्छे से धोएं।
- अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखें।
- बार-बार हाथ धोते रहें।
- शरीर को हाइड्रेट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed