फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The miscreants who robbed and assaulted a youth in Kusmhi forest have been arrested

Gorakhpur News: कुसम्ही जंगल में युवक से मारपीट कर लूटपाट करने वाले बदमाश गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The miscreants who robbed and assaulted a youth in Kusmhi forest have been arrested
लूटपाट का विरोध करने पर आरोपियों ने गला कसकर मारने का किया था प्रयास
विज्ञापन

पत्नी संग कुसम्ही जंगल घूमने गया था युवक, पुलिस ने दर्ज किया था केस
गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के दिन कुसम्ही जंगल में पत्नी के साथ घूमने गए युवक से मारपीट कर लूटपाट करने वाले बदमाशों को एम्स पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों ने लूटपाट के दौरान युवक का गला कसकर जान से मारने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने मामले में लूट व हत्या की कोशिश करने धारा में केस दर्ज किया था।
झंगहा थाना क्षेत्र के वनसप्ती गांव निवासी निकेष निषाद बीते 15 अगस्त को पत्नी के साथ कुसम्ही जंगल घूमने गए थे। वह वहां पत्नी के साथ फोटो खींच रहे थे तभी दो बदमाश आ धमके। आरोप है कि दोनों ने उनका मोबाइल से वीडियो बनाया और धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। विरोध करने पर बदमाशों ने गमछे से उनका गला कसकर मारने का प्रयास किया और उनकी जेब में रखे 1400 रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद आरोपियों ने उन्हें कॉल कर और रुपये की मांग शुरू कर दी। परेशान होकर निकेष ने एम्स थाना पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की और सर्विलांस की मदद से आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान कुसम्ही कोठी निवासी अभिषेक राजभर व सरदानगर के रौतनिया निवासी अरुण यादव के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपी आटो चालक हैं। उनका आपराधिक इतिहास भी है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed