फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The incomplete work of Tal Ring Road will be completed within a month...Traffic closed from today

Gorakhpur News: ताल रिंग रोड का अधूरा काम महीने भर में होगा पूरा...आज से आवागमन बंद

Wed, 26 Feb 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The incomplete work of Tal Ring Road will be completed within a month...Traffic closed from today
पैडलेगंज के पास पुलिया, मोहद्दीपुर के पास मिट्टी भराई का काम है अधूरा
विज्ञापन

ताल के किनारे रेलिंग लगाने, नाले निर्माण का भी चल रहा है काम
गोरखपुर। रामगढ़ताल के किनारे पैडलेगंज से मोहद्दीपुर आरकेबीके तक बन रही सड़क का काम पूरा होने में करीब महीने भर का वक्त और लगेगा। पैडलेगंज की तरफ पुलिया की रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) बनाई जा रही है। इसके अलावा मोहद्दीपुर के पास मिट्टी भराई का काम बाकी है। ताल के किनारे रेलिंग, फुटपाथ व नाली निर्माण का भी थोड़ा-थोड़ा काम बाकी है। इस रोड पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से काम प्रभावित हो रहा था, इसलिए बुधवार से इस पर दोनों तरफ से बैरिकेडिंग कर आवागमन रोकने का निर्देश दिया गया है। मार्च में इसका मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण कराया जाएगा।
मोहद्दीपुर चौराहे का जाम कम करने और रामगढ़ताल के दूसरे छोर पर भी पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए जीडीए ने ताल रिंग रोड बनाने का निर्णय लिया था। इसके तहत पैडलेगंज के पास नौकायन मार्ग से टू लेन सड़क मोहद्दीपुर आरकेबीके एजेंसी तक बनाई जा रही है। वहीं दूसरी सड़क कुनराघाट से लेकर सहारा एस्टेट तक बननी है, जिसके लिए मिट्टी भरी जा रही है। पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक सड़क तो बन गई है, लेकिन पैडलेगंज के पास ताल में गिरने वाले नाले पर एक पुलिया का निर्माण चल रहा है। जनवरी में पुलिया की छत पड़ी थी। यहां पानी के बहाव को देखते हुए पुलिया के दोनों तरफ रिटेनिंग वॉल बनाई जा रही है। दीवार सूखने के बाद मिट्टी भरकर एप्रोच बनाया जाएगा। वहीं पुलिया की दोनों तरफ की रेलिंग का काम बाकी है। इसके अलावा नौकायन घाट से लेकर पुलिया के कुछ आगे तक ताल की तरफ रेलिंग लगाने का काम जल निगम को करना है। इसके अलावा मोहद्दीपुर के पास सड़क के दोनों तरफ मिट्टी भराई का का काम बाकी है। इसके अलावा पूरी सड़क की सफाई व रंगाई पुताई भी होनी है। ताल के किनारे कुछ जगहों पर बोल्डर पिचिंग का काम भी होना है। इन सभी छोटे-छोटे कार्यों को पूरा कराने में करीब महीने भर का वक्त लग जाएगा।
विज्ञापन

--
अफसरों ने किया निरीक्षण
मंगलवार को जीडीए वीसी आनंद वर्द्धन, सचिव उदय प्रताप सिंह ने इस निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। वीसी ने सड़क निर्माण में देरी पर नाराजगी जताते हुए सभी कार्य मार्च के पहले सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि पुलिया की छत और नई बनी रिटेंशन वॉल को सूखने में करीब 10 दिन का समय लगेगा। इसके बाद ही मिट्टी भराई आदि का काम कराया जा सकता है। इस जीडीए वीसी ने तब तक बकाया अन्य कार्यों को तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया। बताया गया कि इस निर्माणाधीन सड़क पर वाहनों की आवाजाही से कार्य में दिक्कत आ रही है। इस पर वीसी ने निर्माण कार्य पूरा होने तक आवागमन रोकने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
इस सड़क को 28 फरवरी तक पूरा करना है। कार्य के प्रगति की निगरानी के लिए मंगलवार को निरीक्षण किया गया। निर्माणाधीन सड़क पर हादसे की आशंका को देखते हुए वाहनों की आवाजाही रोककर बकाया कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया। मार्च में इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों कराया जाएगा।
- आनंद वर्द्धन, वीसी जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed