{"_id":"6757eb28d879b03f890ceb06","slug":"gorakhpur-news-the-government-helps-those-deprived-of-the-scheme-to-get-treatment-cm-yogi-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-772786-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना से वंचित को सरकार ने मदद कर कराती है इलाज : सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना से वंचित को सरकार ने मदद कर कराती है इलाज : सीएम योगी
विज्ञापन
महंत दिग्विजयनाथ पार्क में 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आयुष्मान वय कार्ड कैम्प का उद्घाट
गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर जरूरतमंद नागरिक को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने के लिए सरकार की चलाई योजनाओं के बावजूद भी यदि कोई व्यक्ति वंचित रह जाता है तो उसे मुख्यमंत्री राहत कोष से बड़े पैमाने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि अकेले गोरखपुर में 7437 लोगों को 123.16 करोड रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से उपलब्ध कराई गई है। जिनका इलाज चल रहा है उन्हें आश्वस्त किया कि आगे भी इलाज जारी रहने पर सहयोग मिलता रहेगा।
सीएम योगी, सोमवार को महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरण समारोह पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आयुष्मान भारत योजना या दीनदयाल कैशलेस योजना में भी नहीं है तो उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में देर नहीं लगाई जाती है। लाभार्थियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वास्थ्य की मुक्त योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करें। साथ ही अस्पतालों से भी यह मालूम करते रहे कि उनके मुफ्त इलाज में कितना रुपया खर्च हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किन्हीं भी कारणों से जो जरूरतमंद प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से वंचित रह गए हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभान्वित किया गया है। प्रदेश में 5 करोड़ 25 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान हेल्थ कार्ड बने हैं। अस्पतालों में इसके लिए अलग कर्मचारी और काउंटर की व्यवस्था है। ताकि लाभार्थियों को कोई असुविधा न हो।
सीएम योगी ने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ गोरखपुर के लोगों को भी भरपूर मिल रहा है। गोरखपुर में 91 सरकारी और 189 निजी अस्पतालों, यानी कुल 280 अस्पतालों को इस योजना के तहत आच्छादित किया गया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना में लाभार्थियों के इलाज के लिए सरकार ने अस्पतालों को 320 करोड रुपये उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
-- -
-
बुजुर्गों के बनवाएं कार्ड, मातृऋण, पित्रऋण और ऋषि ऋण से मिलेगी मुक्ति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया है कि वे 70 वर्ष से अधिक उम्र के हर बुजुर्ग का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने में मदद करें। हर बुजुर्ग का कार्ड बनवाने के साथ ही उन्हें इसके तहत मिलने वाली सेवाओं और अस्पतालों की सूची भी उपलब्ध कराएं। यह कार्य करके मातृऋण, पितृऋण और ऋषि ऋण से मुक्ति मिलेगी। नई पीढ़ी को बुजुर्गों का सम्मान और सेवा करने की नसीहत देते हुए कहा कि आज जिनकी श्रम और साधना पर हम टिके हैं, उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी हमारी है।
-- -- -
.....भुवरी देवी के सवाल पर हंस पड़े सीएम, फिर दिलाया भरोसा, सरकार कराएगी इलाज
- कार्यक्रम स्थल पर सीएम ने गुलरिहा की भुवरी देवी समेत छह मरीजों से किया सीधा संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष्मान वय वंदना योजना के लाभार्थियों के कार्ड वितरण से पहले आयुष्मान योजना, दीनदयाल कैशलेस योजना और मुख्यमंत्री राहत कोष से गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले छह लाभार्थियों से भी संवाद किया। मुख्यमंत्री राहत कोष से कैंसर के इलाज के लिए पौने दो लाख रुपये की सहायता पाने वाली गुलरिहा बाजार की भुवरी देवी ने बताया कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं है। राहत कोष से मिले पैसों से इलाज करा रही हैं। सीएम ने कहा कि कार्ड होने पर इलाज का खर्च सरकार देती है। इस पर भुवरी देवी ने पूछा कि ये बाबा त अब इलाज कइसे होई। इस पर सीएम समेत सभी लोग हंस पड़े। सीएम ने कहा कि वह चिंता न करें। जब तक कार्ड नहीं बनेगा, तब तक सरकार इलाज में पैसे की तंगी को बाधा नहीं बनने देगी।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान कार्ड की लाभार्थी रुस्तमपुर की इसरावती देवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि एक माह पहले उनका कार्ड बना था। इसके माध्यम से उन्होंने अपनी आंख का ऑपरेशन कराया है। दीनदयाल कैशलेस योजना की लाभार्थी नकहा की संध्या राय ने बताया कि उन्होंने इस योजना के माध्यम से गाल ब्लैडर का ऑपरेशन कराया है। आयुष्मान भारत की लाभार्थी नकहा की शारदा देवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि अगस्त में उन्होंने कार्ड बनवाया था। उन्होंने पथरी का ऑपरेशन कराया है। दीनदयाल कैशलेस योजना के लाभार्थी आशुतोष शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था, जिसका इलाज कराया। मुख्यमंत्री राहत कोष से ही आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले चक्सा हुसैन के सुधीर सिंह ने बताया कि माउथ कैंसर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से उन्हें तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली।
--
सीएम ने 19 लाभार्थियों को दिया वय वंदना कार्ड
इस कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री ने आयुष्मान वय वंदना योजना के 19 लाभार्थियों को अपने हाथों से वय वंदना कार्ड प्रदान किए और उनसे कुशलक्षेम पूछा। मंच पर मुख्यमंत्री के हाथों प्रतीकात्मक कार्ड पाने वालों में वीर सिंह बघेल, गणेश, संतलाल निषाद, सियाराम जायसवाल, रमाकांत, विजय गोयल, रामअधार, केशव प्रसाद पांडेय, अयोध्या पांडेय, बेचू पांडेय, रामआधार यादव, रामकृपाल त्रिपाठी, रविशंकर शुक्ला, मालती देवी, राधारमण पांडेय, प्यरे, रामनाथ, अखिलेश चंद और मनोहर सिंह शामिल रहे।
--
बंटेंगे तो कटेंगे के नारे से बढ़ी एकता: रवि किशन
समारोह में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश की छवि से निकाल कर उत्तम प्रदेश बना दिया है। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और गोरखपुर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी स्थान हासिल कर रहा है। हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव की चर्चा करते हुए सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री के बंटेंगे तो कटेंगे के नारे ने हिंदू समाज को एकजुट करने का काम किया है। इसी का परिणाम रहा कि यूपी की नौ में से सात सीट जीत गए। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकार ने जन स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है। सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आभार ज्ञापन गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह ने किया।
-- -
आयुष्मान कार्ड कैंप का सीएम ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने के लिए लगाए गए कैंप का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी बुजुर्ग को कार्ड बनवाने में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी का भी देखा। प्रदर्शनी का निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री ने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। कार्यक्रम समापन के बाद 1000 लोगों ने पहुंचकर अपने आयुष्मान कार्ड बनवाए।
--
अब किडनी ट्रांसप्लांट भी इस योजना में
आयुष्मान भारत योजना उत्तर प्रदेश की मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि प्रदेश में अब तक पौने लाख आयुष्मान वय वंदना कार्ड बन चुके हैं। इसमें से गोरखपुर में 8325 लोगों के वय वंदना कार्ड बनाए गए हैं। अब किडनी ट्रांसप्लांट को भी इस योजना के दायरे में ला दिया गया है।
-- --
मंच से दी गई कार्ड बनवाने की जानकारी
इस कार्यक्रम में हर मुहल्ले से बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए बुलाया गया था। लेकिन दोपहर बाद तक कार्ड बनाने का कोई इंतजाम नहीं था और न ही लोगों को ऐसी कोई सूचना ही मिल रही थी। वहीं जो वार्ड पार्षद बुलाकर लाए थे, वे इधर-उधर हो गए थे। परेशान बुजुर्ग वापस लौटने लगे, जबकि सीएम अभी मंच पर ही नहीं आए थे। जानकारी होते ही संचालिका ने मंच से बताया कि मुख्य पंडाल के बगल में ही आयुष्मान कैंप बनाया गया है, जिसका उदघाटन सीएम को करना है। इसके बाद बाकी लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे। इसके बाद लोग वापस लौटे।
-- --
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।