फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The girl who went missing from her home was found after 72 hours, she was angry because her stepfather scolded her

Gorakhpur News: घर से गायब बच्ची 72 घंटे बाद मिली, सौतेले पिता के डांटने से थी नाराज

Mon, 28 Jul 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The girl who went missing from her home was found after 72 hours, she was angry because her stepfather scolded her
चिलुआताल थाना क्षेत्र का मामला, पहुंच गई थी नौतनवां
विज्ञापन

गोरखपुर। चिलुआताल के भगवानपुर टोला लिलाहवा से गायब छह वर्षीय अमृता को 72 घंटे बाद पुलिस ने खोज लिया। सौतेले पिता की डांट से नाराज होकर वह ट्रेन से नौतनवां पहुंच गई थी। वहां की पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे घर पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, महराजगंज नौतनवां थाना के सिमरापार निवासी गणेश अमृता के सौतेले पिता हैं। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ चिलुआताल के भगवानपुर टोला लिलाहवा में किराए के मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार को गणेश ने थाने में अमृता के गायब होने की तहरीर दी थी। थानेदार चिलुआताल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुमशुदगी का केस दर्ज कर पुलिस ने पहुंचे घरवालों से पूछताछ की। पता चला कि जेब से 200 रुपये निकालने पर सौतेले पिता ने अमृता को फटकार लगाते हुए पीटा था। इसके बाद वह घर से गायब है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बच्ची की तलाश शुरू की। नकहा रेलवे स्टेशन तक लगे कैमरे में वह दिखी। नकहा पहुंचने के समय को लेकर जीआरपी चौकी पुलिस से पूछताछ की गई तो पता चला कि नौतनवां जाने वाली ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी। आशंका होने पर अमृता की मां को उसके नौतनवां स्थित ससुराल भेजा गया। वहां अमृता अपने बाबा और पिता के पास मिली। थानेदार अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed