फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The family kept sleeping in the room, the thieves fled with jewellery and cash

Gorakhpur News: कमरे में सोता रहा परिवार, जेवरात व नकद लेकर चोर हो गए फरार

Tue, 16 Sep 2025 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The family kept sleeping in the room, the thieves fled with jewellery and cash
गुलरिहा के सेमरा स्थित मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
गुलरिहा थानाक्षेत्र के सेमरा नंबर दो में रविवार देर रात हुई वारदात
विज्ञापन

गुलरिहा। थाना क्षेत्र के सेमरा नंबर दो टोला लालडिहवा में रविवार की रात अमरनाथ के घर से नकदी समेत हजाराें रुपये कीमत के जेवरात चोरी हो गए। घटना के वक्त पूरा परिवार घर के दूसरे कमरे में सो रहा था। सुबह जब परिजन घर की सफाई करने लगे तो घटना के बारे में जानकारी हुई। सूचना मिलते ही गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


जानकारी के अनुसार, सेमरा नंबर दो निवासी अमरनाथ राजगीर हैं। रविवार की रात खाना खाने के बाद अमरनाथ पत्नी संगीता देवी और बच्चों के साथ कमरे में सो गए। सोमवार की सुबह जब संगीता देवी घर में झाड़ू लगाने लगीं तो देखा कि दूसरे कमरे में रखी आलमारी और बक्से का सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि आलमारी और बक्से में रखे गहने और नगदी चोरी हो चुके हैं। संगीता देवी के मुताबिक, चोर एक जोड़ी सोने का झुमका, एक मंगलसूत्र, चांदी का पायल और 26,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed