{"_id":"66f738008b1b9fb6520e8b74","slug":"gorakhpur-news-the-dream-of-owning-a-house-in-the-city-will-be-fulfilled-booking-of-1359-flats-started-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-698351-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर में आशियाने का सपना होगा पूरा...1359 फ्लैट की बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर में आशियाने का सपना होगा पूरा...1359 फ्लैट की बुकिंग शुरू
Sat, 28 Sep 2024 04:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर आवास की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा अवसर है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अपने तीन आवासीय योजनाओं में फ्लैट की बुकिंग की प्रक्रिया शुरू की है। तीनों आवासीय परियोजनाओं में विभिन्न श्रेणी के 1359 फ्लैट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ हो गया।
जीडीए की खोराबार आवासी योजना में वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके, राप्तीनगर विस्तार में न्यू रोहिणी अपार्टमेंट में थ्री बीएचके और रामगढ़ताल के किनारे ग्रीन वुड परियोजना में थ्री बीएचके और फोर बीएचके के फ्लैट के लिए आवेदन किया जा सकता है। जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि फ्लैट की बुकिंग प्राधिकरण के पोर्टल पर ऑनलाइन की जा सकती है। तीनों परियोजनाओं के लिए 24 अक्टूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। 28 अक्टूबर को पंजीकृत आवेदकों के बीच ई-लाॅटरी निकाली जाएगी। इसके बाद आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
खोराबार आवासीय योजना में खाली हैं 340 फ्लैट
खोराबार आवासीय टाउनशिप परियोजना में विभिन्न श्रेणी के कुल 340 फ्लैट अभी खाली हैं। इसमें वन बीएचके एलआईजी श्रेणी में 135 फ्लैट उपलब्ध हैं, जिसका कारपेट एरिया 33.10 वर्ग मीटर और अनुमानित कीमत 16.45 लाख रुपये है। टू बीएचके मिनी एमआईजी श्रेणी के 35 फ्लैट उपलब्ध हैं, जिनका कारपेट एरिया 43.35 वर्ग मीटर और अनुमानित कीमत 28.58 लाख रुपये है। थ्री बीएचके एमआईजी श्रेणी के 170 फ्लैट उपलब्ध हैं, इनका कारपेट एरिया 62.85 वर्ग मीटर और अनुमानित कीमत 41.60 लाख रुपये है। इन सभी फ्लैट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
न्यू रोहिणी अपार्टमेंट योजना में 616 फ्लैट
राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना में न्यू रोहिणी अपार्टमेंट योजना में फ्लैट बुकिंग प्रारंभ है। यहां थ्री बीएचके एमआईजी श्रेणी के 616 फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। 62.85 वर्क मीटर कारपेट एरिया के इन फ्लैट की अनुमानित कीमत 40.17 लाख रुपये है।
रामगढ़ताल किनारे आशियाने का मौका
जीडीए की रामगढ़ताल किनारे प्रस्तावित ग्रीन वुड परियोजना में आशियाने का एक और मौका दिया गया है। इसमें थ्री बीएचके एचआईजी श्रेणी के 267 फ्लैट हैं, जबकि पहली ही बार में 33 फ्लैट आवंटित किए जा चुके हैं। 93.86 वर्ग मीटर के इन फ्लैट की अनुमानित कीमत 96.17 लाख रुपये है। इसके अलावा फोर बीएचके के 136 फ्लैट में 43 आवंटित हो चुके हैं। 125.38 वर्ग मीटर के फ्लैट की अनुमानित कीमत 1.14 करोड़ रुपये है। इनका ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है।