{"_id":"68c9c81bdda581643602dd63","slug":"gorakhpur-news-the-door-of-lucknow-intercity-coach-opened-outwards-investigation-started-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1073351-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाहर की ओर खुल गया लखनऊ इंटरसिटी के कोच का दरवाजा, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाहर की ओर खुल गया लखनऊ इंटरसिटी के कोच का दरवाजा, जांच शुरू
विज्ञापन
बादशाहनगर स्टेशन के पास की घटना, फाटक को बांधकर किया गया लॉक, बड़ा हादसा टला
गोरखपुर। गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी के एक कोच का दरवाजा बादशाहनगर के पास बाहर की तरफ खुल गया। गनीमत रही कि फाटक किसी पोल या यात्री से नहीं टकराया। रेलकर्मियों ने दरवाजे को बांधकर लॉक कर दिया और लखनऊ स्टेशन पहुंचने के बाद मरम्मत कराई गई। एनईआर प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करा दी है। साथ ही सभी ट्रेनों के कोच के दरवाजों की जांच कराने का निर्णय लिया गया है।
घटना 12 सितंबर की है। सुबह गोरखपुर से चलकर लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस बादशाहनगर स्टेशन के पास पहुंची थी तभी सेकेंड क्लास के एक कोच का दरवाजा बाहर की तरफ खुल गया। इससे कोच में बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। स्टेशन पर यांत्रिक विभाग के स्टॉफ ने फाटक को बांधकर लॉक कर दिया और ट्रेन रवाना हो गई। रेल प्रशासन ने दरवाजे के बाहर खुलने की जांच भी शुरू कर दी है। यह देखा जा रहा है कि किन वजहों से दरवाजा बाहर की तरफ खुल गया। दरअसल, कोच में दरवाजों को इस तरह से सेट किया जाता है कि वह सिर्फ अंदर की तरफ खुले। इसके साथ ही अब सभी दरवाजों को चेक करने का निर्देश जारी किया गया है। इस संबंध में एनईआर के लखनऊ मंडल के पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि सेकेंड कोच का एक दरवाजा थोड़ा सा बाहर की तरफ झुक गया था। तत्काल इसे बांधकर लॉक कर दिया गया और मेंटेनेंस में जाने के बाद गड़बड़ी को ठीक कर दिया गया।