फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The development process will continue to move forward to make every family capable

Gorakhpur News: हर परिवार को समर्थ बनाने के लिए आगे बढ़ती रहेगी विकास प्रक्रिया

Wed, 28 May 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The development process will continue to move forward to make every family capable
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामूहिक विवाह में नवयुगलों के सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवयुगलों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। कहा कि सरकार हर एक परिवार को सशक्त एवं समर्थ बनाने के लिए विकास प्रक्रिया को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी। हम सभी को समाज में जाति भेद, अश्पृश्यता, बाल विवाह जैसी रुढि़वादिता के खिलाफ खड़े होने की आवश्यकता है। सामूहिक रूप से इन कुप्रथाओं का विरोध करना पड़ेगा। दहेज भी इसी प्रकार की एक रुढि़वादी प्रथा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इस कुप्रथा पर एक प्रहार है।
लखनऊ के कार्यक्रम छोड़कर यहां हूं मौजूद
बढ़ी धनराशि के साथ प्रदेश में सामूहिक विवाह योजना के पहले कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि किसी एक शादी में उनके लिए समय निकाल पाना मुश्किल होता है। लेकिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन ऐसा है जहां मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक भी कन्यादान के कार्यक्रम में जुड़ते हैं। आज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लखनऊ के सारे कार्यक्रम छोड़कर यहां मौजूद हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में आज हर गरीब को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आज देश में चार करोड़ गरीबों को आवास, 10 करोड़ गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन, 12 करोड़ को शौचालय, 45 करोड़ को जनधन खाते एवं 50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया गया है। सरकार की ओर से पिछले पांच वर्षों से 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जमीन के विवाद खत्म करने को लागू है पीएम स्वामित्व योजना

सीएम योगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन के विवाद को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना लागू की गई है। इस योजना के माध्यम से सरकार की ओर से गरीबों को उनके घर के मालिकाना अधिकार पत्र दिए जा रहे हैं। यूपी में एक करोड़ छह लाख परिवारों को उनके घर का अधिकार पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed