{"_id":"6828df77942982d55108499f","slug":"gorakhpur-news-the-day-started-with-drizzle-the-heat-decreased-by-five-degrees-celsius-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-940349-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बूंदाबांदी से हुई दिन की शुरूआत, पांच डिग्री सेल्सियस कम हुई गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बूंदाबांदी से हुई दिन की शुरूआत, पांच डिग्री सेल्सियस कम हुई गर्मी
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी यूपी समेत बिहार-झारखंड के ऊपर सक्रिय
गोरखपुर। पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वी यूपी होते हुए बिहार-झारखंड में सक्रिय होने की वजह से मौसम बदल गया है। शनिवार सुबह ही बादल छाए और बूंदाबांदी भी हुई। पूरे दिन इसका असर बना रहा। इस वजह से अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई। वहीं, न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। इस दौरान 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। अब पूरे सप्ताह मौसम ऐसे ही खुशगवार बने रहने की उम्मीद है।
बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसके बाद से पूर्वी यूपी में लू चलने लगी थी। शुक्रवार शाम को आंधी आने के साथ ही मौसम में बदलाव दिखने लगा था। शनिवार सुबह ही बादल छाए और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि, जल्द ही फिर मौसम में सुधार आया। लेकिन, पूरे दिन धूप-छांव का खेल चला।
बूंदाबांदी और ठंडी हवा के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले शुक्रवार तक मौसम इसी तरह रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। बादल छाए रहने व बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार रहेगा। इसके अलावा 40-50 किमी की रफ्तार से झोकदार हवाएं भी चलेंगी। बूंदाबांदी के दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है।
विज्ञापन
-- -
साफ हुई हवा, एक्यूआई में आया सुधार
गोरखपुर। शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश से जिले की हवा भी साफ हुई है। तेज हवा और हल्की बूंदों से धूल के कण भारी होकर नीचे आ गए। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी सुधार हुआ। शुक्रवार को जहां एक्यूआई 105 था, वह शनिवार को 73 पर आ गया। हवा में सुधार आने से श्वसन के मरीजों को राहत मिलेगी।