फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सिर पर पगड़ी और काला चश्मा, जमकर उड़ाया रंग और गुलाल, होली पर दिखा सीएम योगी का अलग अंदाज; तस्वीरें

Fri, 14 Mar 2025 03:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 14 Mar 2025 03:57 PM IST
सार

गोरखपुर में लोगों को होली की बधाई देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान नृसिंह की विधिविधान से आरती उतारी। उन्हें नारियल, गुझिया के साथ फूल, फल, रंग, अबीर, गुलाल अर्पित किया।

विज्ञापन
CM Yogi seen in a different style on Holi celebrated festival of colors in Gorakhpur
सीएम योगी रंग और गुलाल से खेली होली - फोटो : Twitter
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में होली का पर्व मनाया। इस दौरान फूलों के अलावा, रंग और गुलाल के साथ सीएम योगी ने जमकर होली खेली। इस दौरान सीएम योगी अलग अंदाज में दिखे। सीएम योगी भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए। यहां उन्होंने सनातन धर्म, एकता और विजय का संदेश भी दिया। सीएम योगी ने होली को रंगों का ही नहीं, समरसता और भाईचारे को मजबूत करने वाला पर्व भी बताया।
CM Yogi seen in a different style on Holi celebrated festival of colors in Gorakhpur
सीएम योगी रंग और गुलाल से खेली होली - फोटो : Twitter
शुक्रवार को होली के पावन महापर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह होलिका भस्म की पूजा कर होली मनाने का शुभारंभ किया। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में फाग गीतों का आनंद लिया और गोवंश को भस्म, गुलाल लगाकर गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने भीम सरोवर के पास बतखों को तथा मंदिर की गोशाला के पास मोर को भी दाना खिलाया।
CM Yogi seen in a different style on Holi celebrated festival of colors in Gorakhpur
सीएम योगी रंग और गुलाल से खेली होली - फोटो : Twitter
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होलिकोत्सव की शुरुआत शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर होलिका भस्म की पूजा से हुई। मंदिर के मेला ग्राउंड में जलाई गई होलिका के पास जाकर योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका भस्म (सम्मत की राख) की पूजा की और आरती उतारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi seen in a different style on Holi celebrated festival of colors in Gorakhpur
सीएम योगी रंग और गुलाल से खेली होली - फोटो : Twitter
इस अनुष्ठान के बाद साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने इसी भस्म से गोरक्षपीठाधीश्वर का तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने भी उन्हें तिलक लगाकर होली की मंगलकामना की। होलिकादहन स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुरु गोरखनाथ के मंदिर पहुंचे और श्रीनाथजी को होलिका भस्म अर्पित किया। इसके बाद श्रीनाथ जी के मंदिर के चबूतरे पर फाग गीतों का आयोजन हुआ। सीएम योगी ने भी कुछ देर वहां रुककर फाग का आनंद उठाया और सबको होली की बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
CM Yogi seen in a different style on Holi celebrated festival of colors in Gorakhpur
सीएम योगी रंग और गुलाल से खेली होली - फोटो : Twitter
सीएम ने उतारी भगवान नृसिंह की आरती, जमकर खेली होली
लोगों को होली की बधाई देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान नृसिंह की विधिविधान से आरती उतारी। उन्हें नारियल, गुझिया के साथ फूल, फल, रंग, अबीर, गुलाल अर्पित किया। भगवान नृसिंह की पूजा करने के बाद सीएम योगी पूरी तरह होली के माहौल में रम गए। उन्होंने लोगों के ऊपर जमकर फूल की पंखुड़ियां,  अबीर, गुलाल उड़ाईं। देखते ही देखते योगी समेत समूचा जनमानस रंगों में सराबोर हो गया। इस दौरान जय श्रीराम और हर हर महादेव के नारों के बीच उत्सवी उल्लास आसमान पर था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed