फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The color of Durga Puja has spread in

Gorakhpur News: गोरक्षनगरी पर चढ़ा दुर्गोत्सव का रंग...रात में रोशनी से जगमगा रहे पंडाल

Mon, 29 Sep 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The color of Durga Puja has spread in
हर पंडाल की सजावट अलग, हर तरफ देवी गीतों की गूंज
विज्ञापन

रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे हैं पंडाल
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र में शहर के ज्यादातर पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित हो गई हैं। रात होते ही पंडाल रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने लग रहे हैं। प्रतिमाओं को देखने के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति गीतों से गोरक्षनगरी का माहौल भक्तिमय हो गया है। हालांकि कुछ जगहों पर पंडाल सज गए हैं लेकिन प्रतिमा रविवार को स्थापित होगी। गोरक्षनगरी में नवरात्र के रंगों में रंग चुकी है। हर कोई अपने तरीके से दशहरा मनाने की तैयारियों में डूबा हुआ है।

शनिवार को रात लगभग 9:35 बजे सिविल लाइंस स्थित एसएसपी आवास के पीछे श्रीश्री दुर्गा पूजा बाल एवं छात्र समिति की ओर से पंडाल स्थापित है। पंडाल में माता की पूजा अर्चना व आरती की जा रही थी। संस्था के अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि पंडाल 1995 से लगाया जा रहा है। रात 9:50 बजे काली मंदिर, गोलघर के बगल में लगा पंडाल सबसे ऊंचा लग रहा है। शानदार सजावट श्रद्धालुओं का आकर्षित कर रहा था। ऑटो मोबाइल दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि 1978 से यहां प्रतिमा स्थापित की जा रही है। सजावट में लगभग 2.5 लाख खर्च हुआ है।
विज्ञापन

रात लगभग 10:15 बजे रेलवे स्टेशन का पंडाल जगमग रोशनी से नहाया हुआ था। झालर की रोशनी दूर तक सड़क पर चमक बिखेर रही थी। श्रद्धालु माता के दर्शन कर रहे थे। साथ ही दुकानों पर खाने-पीने की दुकानों पर जायकों का आनंद भी ले रहे थे। दुर्गा पूजा समिति के संयोजक अभय सिंह ने बताया कि 1967 से स्व. सुदामा सिंह की ओर से प्रतिमा स्थापित की जा रही थी। उनके निधन के बाद भी प्रतिमा स्थापित की जाती है। दुर्गा पूजा युवा छात्र समिति की ओर से कुनराघाट में रात लगभग 10:30 बजे पंडाल जगमगा रहे थे। संस्था के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि रविवार को प्रतिमा को स्थापित कर दिया जाएगा। इसके अलावा रात लगभग 10:46 बजे विश्वविद्यालय चौराहे पर भव्य पंडाल कई रंगों की रोशनी से जगमग था। पंडाल हर पांच सेकेंड पर अलग रंग में दिखाई दे रहा था। दुर्गा पूजा आदि शक्ति संस्था के अध्यक्ष फणेश तिवारी ने बताया कि 1987 से यहां प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस बार पंडाल रंग बदलता हुआ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed