फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The city's first Kalyan Mandapam will be ready by Diwali.

Gorakhpur News: दीपावली तक तैयार हो जाएगा शहर का पहला कल्याण मंडपम

Thu, 19 Sep 2024 05:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 19 Sep 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The city's first Kalyan Mandapam will be ready by Diwali.
गोरखपुर। दीपावली तक शहर के लोगों को मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कल्याण मंडपम का तोहफा मिल जाएगा। खोराबार में बन रहे शहर के पहले कल्याण मंडपम का निर्माण एक माह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

खोराबार विद्युत सब स्टेशन के पास 4.25 करोड़ रुपये की लागत से कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) कल्याण मंडपम का निर्माण कर रहा है। अक्तूबर तक इसका कार्य पूरा हो जाएगा। मंडपम की बिल्डिंग तैयार है। उसपर पुट्टी का कार्य चल रहा है। इसके बाद टाइल्स लगाकर फिनिशिंग टच दिया जाएगा। कल्याण मंडपम में एक मल्टीपरपज हॉल, आठ कमरे, गेस्ट रूम, पार्किंग, कॉन्फ्रेंस हॉल बनाया गया है। मल्टीपरपज हॉल में 300 लोगों के बैठने की क्षमता है। तैयार होने के बाद इसके संचालन की जिम्मेदारी किसी फर्म को दी जाएगी।
विज्ञापन

अक्तूबर में पूरा हो जाएगा संग्रहालय का कार्य
नगर निगम के पुराने भवन को संग्रहालय बनाने का कार्य भी अंतिम दौर में है। अक्तूबर तक यह पूरा हो जाएगा। इसमें गोरखपुर से संबंधित प्राचीन वस्तुएं, अभिलेख, फोटो आदि प्रदर्शित किए जाएंगे। नगर निगम के 124 साल पुराने भवन में संग्रहालय बनाया जा रहा है। इसे बना रही फर्म दो साल तक संग्रहालय का संचालन करेगी। उसके बाद नगर निगम उसे संचालित करेगा। इस पुराने भवन का निर्माण 1899 में किया गया था। इसे अमन-ओ-अमन के नाम से जाना जाता था। इतना पुराना भवन होने के बाद भी इसकी मजबूती बेमिसाल है। इसको संरक्षित करते हुए इसमें संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गारबेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण जल्द
चरगांवा में बने गारबेज ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नगर निगम प्रशासन जल्द इसके लोकार्पण की तैयारी कर रहा है। इस गारबेज ट्रांसफर स्टेशन के शुरू हो जाने के बाद शहर के सभी वार्डों का कूड़ा घरों से एकत्रित कर कूड़ा पड़ाव घर पर न ले जाकर सीधे गारबेज स्टेशन पर ले जाया जाएगा। वर्तमान में लालडिग्गी पार्क क्षेत्र स्थित बसंतपुर में गारबेज ट्रांसफर स्टेशन संचालित हो रहा है। यहां शहर के करीब 30 वार्डों का कूड़ा पहुंचता है। वहां उसे तौलने के बाद कंप्रेस मशीन की मदद से 15-15 टन के कैप्सूल के रूप में तैयार किया जाता है।

कोट
खोराबार में बन रहे पहले कल्याण मंडपम का निमार्ण कार्य एक माह में पूरा हो जाएगा। वहां फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। निगम के पुराने भवन में बन रहे संग्रहालय का भी कार्य अंतिम दौर में है। चरगांवा में गारबेज ट्रांसफर स्टेशन बनकर तैयार है, जल्द ही उसका लोकार्पण कराया जाएगा।
- संजय चौहान, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed