फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The businessman's throat was slit after seeing a thick chain...Accused arrested in encounter

Gorakhpur News: मोटी चेन देख रेत दिया था व्यापारी का गला...मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2024 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The businessman's throat was slit after seeing a thick chain...Accused arrested in encounter
व्यापारी की हत्या करने वाला आरोपी सैफ गिरफ्तार। 
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके में व्यापारी अनिल गुप्ता की हत्या का आरोपी गोरखनाथ इलाके के जटेपुर उत्तरी निवासी मो. सैफ पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। शनिवार को भोर में वह नेपाल भागने की फिराक में था, तभी मानीराम के पास पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। वह भागने के लिए फायर करने लगा। जवाबी कार्रवाई में मो. सैफ के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर गया। पूछताछ में सैफ ने बताया कि वह कर्ज को लेकर परेशान था। अनिल के गले में सोने की माेटी चेन देखी तो लालच में आकर गला रेत उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल सैफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार कराकर देर शाम चिलुआताल पुलिस ने उसे जेल भिजवा दिया। सैफ के पास से एक तमंचा और लूटी गई सोने की चेन, चाकू व वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस लाइंस में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पांच नवंबर को चिलुआताल इलाके के एकला नंबर एक के यादव टोला निवासी कपड़ा व्यापारी अनिल गुप्ता (35) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। 100 सीसीटीवी कैमरे और 12 मोबाइल नंबरों की जांच पड़ताल के बाद मो. सैफ का नाम सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद वह पत्नी और बेटे को दूसरी जगह शिफ्ट कर फरार हो गया था। उसका मोबाइल भी बंद था। शनिवार को सूचना मिलने पर उसे चिलुआताल पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया।


लग्जरी लाइफ स्टाइल के चक्कर में बन गया कर्जदार
पूछताछ में आरोपी सैफ ने बताया कि वह छह माह से अनिल के संपर्क में था। बरगदवां स्थित अनिल की दुकान के पास ही एक मोबाइल की कंपनी में वह प्रमोटर के रूप में काम करता है। लग्जरी जीवन जीने का ख्वाब देखने की वजह से उसके ऊपर तीन लाख रुपये से अधिक कर्ज हो गया था। बार-बार कर्जा देने वाले उसे परेशान कर रहे थे। इसी बीच उसने अनिल की गले में सोने की मोटी चेन देखी, जिसकी बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपये होगी। उसने सोचा कि चेन मिल जाएगी तो उसका कर्ज चुकता हो जाएगा। इसलिए उसने व्यापारी को मारने की सोची।


बार में बीयर पिलाई फिर अंधेरे में रेता गला

मो. सैफ ने बाजार से सब्जी काटने वाला धारदार चाकू खरीदा। इसके बाद पांच नवंबर को अनिल को पार्टी देने के बहाने शाम को दुकान से अपनी गाड़ी पर बैठाकर कोतवाली इलाके की एक बार में ले गया। वहां अनिल को तीन से चार बोतल बीयर पिलाई, खुद एक केन पी। इसके बाद देर रात तक अनिल को घुमाता रहा। रात करीब एक बजे मोती महल लॉन वाली गली में ले गया। वहां बहाने से गाड़ी रोकी। इसके बाद जेब से चाकू निकालकर सैफ ने अनिल की गर्दन रेत दी और नाले में धकेल दिया। घटना का पर्दाफाश करने में चिलुआताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव और क्राइम ब्रांच प्रभारी मनीष यादव का अहम योगदान रहा। एसएसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed