फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The businessman ran away with the money, case

Gorakhpur News: व्यवसायी के रुपये लेकर भाग गए उचक्के, केस

Thu, 26 Sep 2024 06:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The businessman ran away with the money, case
कैंपियरगंज। महराजगंज जिले के फरेंदा मंडी से चावल खरीद कर लौट रहे बाइक सवार व्यवसायी संदीप अग्रहरी के बाइक से दो उचक्कों ने 39,500 रुपये नकद, दुकान व गोदाम की चाबी रखा बैग उड़ा लिया। पीड़ित व्यवसायी की तहरीर पर कैंपियरगंज पुलिस ने दो अज्ञात उचक्कों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीपीगंज नगर पंचायत के भारद्वाज नगर निवासी संदीप अग्रहरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चावल खरीदने के लिए घर से 52,500 रुपये लेकर महराजगंज जिले के आनंदनगर फरेंदा गए थे। वहां 13 हजार रुपये का चावल खरीदा। शेष रुपये 39,500 रुपये, दुकान व गोदाम की चाभी बैग में रख लिया। कैंपियरगंज के अलेनाबाद में गाड़ी में टांग कर एक फूल की दुकान पर फूल लेने चला गया। लौटा तो गाड़ी में टंगा मेरा बैग नहीं दिखा। मुझे लगा कि बैग आनंदनगर मंडी में छूट गया है। मैं दोबारा मंडी में पहुंचा। जहां से चावल खरीदा था, वहां से जानकारी ली तो बताए की बैग साथ लेकर गए थे। रास्ते में बैग खोजते हुए फिर फूल की दुकान पर पहुंचा तो दुकानदार का बेटा बताया कि गाड़ी में टंगा बैग दो लड़के लेकर चले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed