{"_id":"68b5ff02752070ecf40c7a52","slug":"gorakhpur-news-the-business-of-the-market-is-getting-ruined-due-to-heaps-of-garbage-and-encroachment-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1056695-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गंदगी के ढेर व अतिक्रमण से चौपट हो रहा मंडी का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गंदगी के ढेर व अतिक्रमण से चौपट हो रहा मंडी का कारोबार
विज्ञापन
बाहर से आने वाले व्यापारियों को होती है परेशानी, समाधान की मांग
गोरखपुर। महेवा मंडी में व्यापारियों की समस्याओं से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। जगह-जगह गंदगी का ढेर और अतिक्रमण की समस्या के कारण व्यापारियों को समस्या हो रही है। व्यापारियों ने समस्या दूर करने की मांग की है।
सोमवार को महेवा मंडी में सब्जी और फल मंडी सहित अन्य जगहों पर भी सड़ी सब्जियों व फलों का ढेर देखने को मिला। सड़ने की वजह से बदबू इतनी तेज थी कि खड़ा होना मुश्किल था। पीने के पानी के स्थान पर टोटी नहीं लगाई गई थीं और नालियां चोक थीं। साथ ही अतिक्रमण की समस्या भी देखने को मिली।
महेवा मंडी के व्यापारी व चेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने बताया कि मंडी परिसर में गंदगी का ढेर लगा रहता है। नालियां चोक हैं और वाहनों के अतिक्रमण से व्यापारी परेशान हैं। इसकी वजह से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारी पवन ने बताया कि कुछ दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन दो दिन बाद भी समुचित कार्यवाही नहीं हुई। मंडी समिति के सचिव डॉ. दिलीप वर्मा ने बताया कि व्यापारियों की समस्या का समाधान काफी हद तक कर दिया गया है।