फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The body of a young man who went to guard the field was found hanging from a tree

Gorakhpur News: खेत की रखवाली करने गए युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

Tue, 19 Aug 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The body of a young man who went to guard the field was found hanging from a tree
गीडा थाना क्षेत्र के नगवा का मामला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

पिपरौली। गीडा थाना क्षेत्र के नगवा गांव में खेत की रखवाली करने गए श्रीराम (21) का शव सोमवार सुबह आम के पेड़ में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

नगवा निवासी श्रीराम पेशे से मजदूर था। रविवार देर शाम करीब सात बजे वह रोज की तरह खजनी थाना क्षेत्र के बरउर स्थित अपने सब्जी के खेत की रखवाली करने चल गया था। सोमवार सुबह करीब छह बजे उसका शव आम के पेड़ में साड़ी के सहारे लटकता मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। खेत पहुंचे परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को फंदे से नीचे उतार घर ले गए। परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गीडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही फॉरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मृतक चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसकी शादी अभी नहीं हुई थी।मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed