फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The accused who formed a gang and committed theft in trains was arrested

Gorakhpur News: ट्रेनों में गिरोह बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 17 May 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The accused who formed a gang and committed theft in trains was arrested
गैंगस्टर एक्ट समेत दो मामले हैं दर्ज, बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का है निवासी
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन, ट्रेनों में गिरोह बनाकर चोरी करने के गैंगस्टर एक्ट के आरोपी चुलबुल को शुक्रवार को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया गया। वह बिहार प्रांत के पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाने के शांति बाग पांडेय टोला का रहने वाला है।


शुक्रवार को जीआरपी इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी चुलबुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के गेट नंबर चार के पास से उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह गिरोह बनाकर रेलवे स्टेशन, ट्रेनों व प्लेटफार्मों से चोरी करता था। चलती ट्रेनों व प्लेटफार्मों पर सो रहे यात्रियों से जो सामान मिलता था, उसको चलते फिरते लोगों को बेच देता था। गिरोह के अन्य सदस्य जेल में बंद हैं,इसलिए अकेले ही शुक्रवार को रेलवे स्टेशन गोरखपुर चोरी करने आया था। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चुलबुल मुखिया पर गैंगस्टर एक्ट सहित दो मामले दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed