फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The accused had hidden a shovel in the pit in which the body was thrown after killing the sister's lover.

Gorakhpur News: बहन के प्रेमी की हत्या कर जिस गड्ढे में फेंका शव, आरोपी ने वहीं छिपाया था फावड़ा

Sat, 28 Sep 2024 04:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The accused had hidden a shovel in the pit in which the body was thrown after killing the sister's lover.
खोराबार (गोरखपुर)। चचेरी बहन के प्रेमी की हत्या करने वाले आरोपी को खोराबार थाना पुलिस ने शुक्रवार को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा सनहा गांव में बांध किनारे गड्ढे से बरामद हुआ। इसी गड्ढे में आरोपी ने बहन के प्रेमी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया था। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर यहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सनहा गांव के रहने वाले आजाद निषाद की 13 सितंबर की भोर में फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। छानबीन में पता चला कि गांव में रहने वाली आजाद की प्रेमिका ज्योति ने अपने चचेरे भाई विजय निषाद, दीपक और भाभी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। आजाद की मां ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया था। ज्योति व दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पुलिस के घेराबंदी करने पर विजय ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। विवेचक ने न्यायालय में अर्जी देकर पूछताछ के लिए विजय का कस्टडी रिमांड मांगा था। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार की सुबह रिमांड पर लेकर पूछताछ हुई तो उसने सनहा गांव में बांध किनारे गड्ढे में छिपाकर रखा फावड़ा बरामद कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed