फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Tennis Ball Circle Cricket League from 21st, 300 players from all over the country will gather

Gorakhpur News: टेनिस बॉल सर्किल क्रिकेट लीग 21 से, देशभर से जुटेंगे 300 खिलाड़ी

Thu, 19 Dec 2024 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Tennis Ball Circle Cricket League from 21st, 300 players from all over the country will gather
गोरखपुर। टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से टेनिस बॉल सर्किल क्रिकेट लीग का आयोजन 21 से 27 दिसंबर तक सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में होगा। इसमें देशभर से करीब 300 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

आयोजन अध्यक्ष देवेंद्र पाल ने बताया कि टेनिस बॉल क्रिकेट को भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। गोरखपुर में होने जा रही इस लीग के ब्रांड एंबेसडर सांसद एवं अभिनेता रविकिशन हैं। लीग में उत्तर प्रदेश से 70, राजस्थान से 15, बिहार से 10, तमिलनाडु से 20, पांडिचेरी से 20, गुजरात से 10, गोवा से सात, ओडिशा से पांच, मध्य प्रदेश से पांच, चंडीगढ़ से 10, हरियाणा से तीन, असम से एक, उत्तराखंड से 10, जम्मू कश्मीर से 10, महाराष्ट्र से 30, झारखंड से 10, केरला से पांच, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना से तीन-तीन खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल इनामी राशि 25 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि यह लीग भारत की सबसे बड़ी इनामी राशि वाली प्रतियोगिता होगी। तीन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को बाइक भी दी जाएगी। आयोजनकर्ताओं में मुख्य रूप से देवेंद्र पाल (आयोजन अध्यक्ष) बंटी लारी, मनीष सिंह, आनंद गुप्ता, इमरान लारी, अवनीश गुप्ता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये टीमें कर रहीं प्रतिभाग
प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें अयोध्या किंग्स, गोरखपुर थलाइवास, काशी गंगेश, देवरिया डॉल्फिन, प्रयागराज परिवार पैंथर, लखनऊ वॉल्व्स, वाराणसी योद्धा, तमिल टाइगर्स, गुजरात ग्लेडिएटर, मराठा लायंस, राजस्थान बुल्स और हैदराबाद वॉरियर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed