फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Teenager who went to make a reel with a blogger was raped

Gorakhpur News: ब्लाॅगर के साथ रील बनाने गई किशोरी से दुष्कर्म

Fri, 27 Jun 2025 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Teenager who went to make a reel with a blogger was raped
खोराबार थाने में 19 जून को दर्ज हुआ केस, जेल भेजा गया आरोपी
विज्ञापन

गोरखपुर। खोराबार इलाके के फॉरेस्ट क्लब में रील बनाने गई 17 वर्षीया यूट्यूबर से साथ गए वीडियो ब्लॉगर ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। वारदात से सदमे में आई पीड़िता का घरवालों ने प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद 19 जून को खोराबार थाने में केस दर्ज कराया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विश्वास में हुए इस धोखे की वजह से किशोरी अभी भी मानसिक तनाव में है। घरवाले उसका उपचार करा रहे हैं। वहीं, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, किशोरी को रील बनाने का शौक है। उसने यूट्यूब पर कई वीडियो भी अपलोड किए हैं। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि यूट्यूब पर बेटी का वीडियो देखकर राप्तीनगर निवासी वीडियो ब्लॉगर मधुकर सिंह ने उससे संपर्क किया और शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर अच्छे वीडियो बनाने का लालच दिया। बीते 12 जून की शाम 6 बजे मधुकर सिंह उसे वीडियो शूट करने का झांसा देकर खोराबार क्षेत्र में फाॅरेस्ट क्लब ले गया। वहां मधुकर सिंह के दो और मित्र भी मौजूद थे। रात करीब नौ बजे तक शूटिंग के बाद जब बेटी ने घर वापस जाने की बात कही तो मधुकर सिंह ने उसे खिलाने-पिलाने के बहाने रोक लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि मधुकर सिंह ने इस दौरान धोखे से कोल्ड ड्रिंक्स में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी को पिला दिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म हुआ। रात में 12 बजे के बाद जब नशे का प्रभाव कम हुआ, तब किशोरी वहां से किसी तरह घर पहुंची। इसके बाद वह गुमसुम रहने लगी। काफी प्रयास के बाद उसने घरवालों को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। पिता का कहना है कि बेटी काफी मानसिक तनाव में थी, जिसका प्राथमिक उपचार कराने के बाद 19 जून को उन्होंने खोराबार पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में मधुकर सिंह पर दुष्कर्म का केस दर्ज करते हुए अगले दिन जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
कोट
केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।
- योगेंद्र सिंह, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed